पौड़ी जिले के बस हादसे में 32 की मौत, 18 लोग हुए घायल, राहत बचाव कार्य हुए पूरा।

आपदा उत्तराखंड पुलिस उत्तराखंड शासन उत्तराखण्ड परिवहन मौसम स्वास्थ्य

उत्तराखंड राज्य के लिए 4 अक्टूबर काफी अधिक भारी रहा है दरअसल जहां एक और उत्तरकाशी जिले के द्रोपदी डांडा पर्वत पर हिमस्खलन होने की वजह से 63 ट्रेनी और प्रशिक्षक फस गए। तो वही शाम आते-आते पौड़ी जिले में एक दुखद बस हादसा हो गया। दरअसल, पौड़ी जिले के धुमाकोट क्षेत्र के बीरोंखाल के पास सिमड़ी गांव में बरातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यह बस हादसा इतना खतरनाक था कि एक झटके में 32 बारातियों की ना सिर्फ मौत हो गई बल्कि 18 बराती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दरअसल, बीते मंगलवार की शाम को करीब 8:00 बजे एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम को इस बाबत सूचना मिली की बीरोंखाल के पास सिमरी गांव में बारातियों से भरी एक बस खाई में जा गिरी है जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया। हालांकि, पूरी रात राहत बचाव के कार्य चलते रहे लेकिन राहत बचाव का कार्य संपन्न नहीं हुआ।

जिसके बाद बुधवार की सुबह भी राहत बचाव का कार्य शुरू होने के साथ ही शाम 5:00 से 6:00 तक राहत बचाव का कार्य चलता रहा। हालांकि राहत बचाव कार्य के दौरान 30 शवों को बरामद किया गया इसके साथ ही 20 लोग जोगी गंभीर रूप से घायल थे उनका भी रेस्क्यू किया गया हालांकि जब 20 लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा था उसी दौरान रास्ते में दो और लोगों ने दम तोड़ दिया जिसके चलते इस बस हादसे में कुल 32 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं 18 लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, इस बस में सवार यात्री बारात में गए थे जोकि लालढांग हरिद्वार से काड़ागांव वापिस आ रहे थे। जिसमें 50 लोग सवार थे। बीरोंखाल से आगे सिमड़ी गांव के पास मोड़ काटते समय बस अचानक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसकी जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ रेस्क्यू टीमों ने रात्रि के घनघोर अंधेरे और अत्यधिक विषम परिस्थितियों में लगभग 500 मीटर गहरी खाई में रोप के माध्यम से उतरे। जहाँ से स्ट्रैचर द्वारा एक- एक कर के घायलों व मृतकों को निकाला गया।

2 thoughts on “पौड़ी जिले के बस हादसे में 32 की मौत, 18 लोग हुए घायल, राहत बचाव कार्य हुए पूरा।

  1. 888SLOT được thành lập vào năm 2017, với mục tiêu tạo ra một nền tảng cá cược trực tuyến đáng tin cậy cho người chơi tại Việt Nam và trên toàn cầu. TONY01-16

  2. Tuy chỉ mới xuất hiện trên bản đồ cá cược, 188V nhưng nơi đây đã đặt ra sứ mệnh táo bạo: “Mang đến trải nghiệm cá cược công bằng, hiện đại và đậm chất cá nhân hóa cho người chơi toàn cầu”. TONY01-16

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *