उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री के शपथ को लेकर योगी के पैतृक में जश्न का माहौल

उत्तराखण्ड राजनीती

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। एक और लखनऊ को दुल्हन की तरह सजाया गया है तो वहीं शपथ ग्रहण समारोह से पहले उत्तराखंड में भी जश्न का माहौल देखा जा रहा है दरअसल, योगी आदित्यनाथ का जन्म उत्तराखंड के पंचूर गांव में हुआ है और उनके परिवार के सदस्य मां और भाई यही रह रहे है। एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे योगी आदित्यनाथ के परिजन इस पल को बड़े ही धूमधाम से मना रहे हैं। दरअसल, पौड़ी जिले के पंचूर गांव में योगी आदित्यनाथ का पूरा परिवार रहता हैं।

उनके घर पर सुबह से ही जश्न मनाया जा रहा है आसपास के लोगों का उनके घर में जमावड़ा लगा हुआ है। यही नहीं, उनके पैतृक घर पर ढोल नगाड़ों पर लोग नाचते हुए अपना खुशी जाहिर कर रहे है। हालांकि, होली का पर्व बीत गया है लेकिन उत्तराखंड के तमाम जगहों पर जहां कुछ दिनों पहले भाजपा के द्वारा सत्ता पर काबिज होने के चलते होली का माहौल देखा गया। तो वही, पौड़ी के पंचूर में होली मनाया जा रहा है। साथ ही वहा पर भजन और कीर्तन भी किया जा रहा है।

भले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस शपथ ग्रहण समारोह में उनके परिवार का कोई भी सदस्य शामिल ना हो रहा हो, लेकिन उनके परिजनों में काफी उत्साह और खुशी का माहौल है। दरअसल, योगी आदित्यनाथ संन्यास लेने के बाद ही अपने परिवार और दुनिया के मोह माया को त्याग चुके हैं। यही वजह है कि वह प्रदेश और देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं लेकिन उनके परिवार आज भी उनको आगे बढ़ता देख काफी उत्साहित और खुश नजर आ रहे हैं।

1 thought on “उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री के शपथ को लेकर योगी के पैतृक में जश्न का माहौल

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *