# Bhaukaal News ## Posts - [चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- सीएम धामी ](https://bhaukaalnews.com/preparations-for-char-dham-yatra-intensify-devotees-comfort-and-safety-are-top-priority-cm-dhami/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। इस दौरान उत्तराखण्डवासी देश और दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत करते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष चार धाम यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल से है, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सड़कों के सुदृढ़ीकरण, अवस्थापना सुविधाओं के विकास, दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा परिवहन व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा […] - [सीएम धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा, वैकल्पिक ऊर्जा का प्रबंध करने के निर्देश।](https://bhaukaalnews.com/cm-dhami-visited-a-restaurant-to-take-stock-of-the-gas-supply-and-issued-directives-to-arrange-for-alternative-energy-sources/): ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध की वजह से भारत देश के साथ ही तमाम देशों में गैस और ईंधन की सप्लाई प्रभावित हुई है। हालांकि, वर्तमान समय में उत्तराखंड समेत देश के सभी राज्यों में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस की सप्लाई हो रही है। लेकिन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में गैस की सप्लाई सीमित की जा रही है ताकि घरेलू गैस कनेक्शन धारकों को पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस उपलब्ध कराई जा सके। उत्तराखंड राज्य में बनी स्थितियों को जानने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गढ़ीकैंट स्थित एक रेस्टोरेंट में पहुंचे जहां उन्होंने स्थितियों […] - [मुख्यमंत्री ने सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।](https://bhaukaalnews.com/the-chief-minister-participated-in-a-collective-kanya-pujan-program/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रेमनगर, देहरादून स्थित सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चैत्र नवरात्र केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति एवं संस्कारों के माध्यम से शक्ति उपासना का महापर्व है। उन्होंने 1100 कन्याओं के पूजन को अत्यंत सौभाग्यपूर्ण बताते हुए आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नारी सम्मान को सुदृढ़ करने तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे मूल्यों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। मुख्यमंत्री ने […] - [प्रदेश भर में जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम की धूम](https://bhaukaalnews.com/the-programme-jaan-jan-ki-sarkar-chaar-saal-bemisal-is-being-celebrated-across-the-state/): देहरादून। धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को प्रदेश भर में “जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। देहरादून से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भाषण का लाइव प्रसारण किया गया। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका “संकल्प से सिद्धि: विकसित उत्तराखंड, बेमिसाल विकास और नई पहल के चार वर्ष” का विमोचन किया गया। विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। हरिद्वार जिले में मुख्य कार्यक्रम ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने […] - [प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई।](https://bhaukaalnews.com/prime-minister-narendra-modi-congratulated-the-state-government-on-the-completion-of-its-four-year-tenure/): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री को भेजे गए अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड के ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि देवभूमि सदियों से आस्था, अध्यात्म, साहस और समृद्ध परंपराओं की भूमि रही है। यहां की विविध भाषाएं-बोलियां, लोक परंपराएं और सरल जीवनशैली प्रदेश को विशिष्ट पहचान देती […] - [पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प: सीएम धामी](https://bhaukaalnews.com/the-resolve-to-restore-the-glory-of-devbhoomi-is-being-fulfilled-cm-dhami/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर परेड ग्राउंड में आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाओं देने के साथ अपनी बात रखते हुए कहा कि आज से चार वर्ष पूर्व प्रदेश की जनता ने सभी मिथकों तोड़कर, उन्हें पुन: राज्य की सेवा का अवसर प्रदान किया था। इसके बाद इसी मैदान में शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुसार देवभूमि के गौरव को पुनर्स्थापित करने का संकल्प लिया […] - [धामी सरकार के चार साल: विकास, विश्वास और नई दिशा का उत्तराखण्ड मॉडल।](https://bhaukaalnews.com/four-years-of-the-dhami-government-the-uttarakhand-model-of-development-trust-and-a-new-direction/): उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बीते चार वर्षों ने राज्य की विकास यात्रा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। यह दौर केवल योजनाओं की घोषणा का नहीं, बल्कि जमीनी क्रियान्वयन और परिणामों का रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत @2047” के विज़न को साकार करने में उत्तराखण्ड ने खुद को एक अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया है। सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना जिसने समान नागरिक संहिता लागू की। इसके साथ ही सशक्त भू-कानून, सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून और नकल विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने […] - [चार साल बेमिसाल: सशक्त नेतृत्व में बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप, ऐतिहासिक फैसलों से विकास को नई दिशा](https://bhaukaalnews.com/four-unparalleled-years-uttarakhand-transformed-under-strong-leadership-historic-decisions-give-a-new-direction-to-development/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने अपने चार वर्ष के दौरान कई ऐसे ऐतिहासिक और सशक्त फैसले लिए, जिनसे राज्य की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई है।सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना, जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई। इसके साथ ही राज्य में सशक्त भू-कानून, सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगारोधी कानून लागू कर कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। सरकार ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया। इसका परिणाम यह रहा कि बीते चार वर्षों में 30 हजार […] - [सीएम ने कुम्भ मेला कार्यों के साथ ही प्रदेश की तमाम विकास योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति।](https://bhaukaalnews.com/the-chief-minister-granted-financial-approval-for-various-development-schemes-across-the-state-alongside-the-works-related-to-the-kumbh-mela/): कुम्भ मेला-2027 के तहत हरिद्वार में प्रस्तावित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर-2 भवन निर्माण के लिए 50.27 करोड़ की अनुमानित लागत को मंजूरी दी गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली किश्त में 20.11 करोड़ जारी करने का अनुमोदन प्रदान किया गया। उधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा में कम्यूनिटी हॉल निर्माण के लिए 5 करोड़ स्वीकृत हुए। पहले चरण में 50 लाख जारी करने की मंजूरी मिली। पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में ग्राम चुल्कोट हरदौल मंदिर, महाकाली मंदिर माणीटुण्डी, देवी मंदिर मदकोट, रामलीला मंच मवानी का सौंदर्यीकरण व मेला स्थल निर्माण के लिए 98.64 लाख स्वीकृत। पहले चरण में 59 लाख […] - ['धाकड़' के साथ ही 'धुरंधर' धामी, कार्यकर्ताओं का जोश दिखा 'हाई'](https://bhaukaalnews.com/dhakad-and-dhurandhar-dhami-together-workers-spirits-run-high/): हल्द्वानी से एक बड़ी राजनीतिक तस्वीर सामने आई है। मौका था धामी सरकार के चार साल पूरे होने का। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में हुई इस जनसभा ने एक नया राजनीतिक संदेश दिया। मंच से एक नया नाम भी मिला धाकड़ के साथ अब धुरंधर धामी। चार साल का काम, भीड़ का विश्वास और 2027 की ओर बढ़ता राजनीतिक माहौल। देखिए हल्द्वानी से हमारी यह खास रिपोर्ट। धुरंधर धामी…धुंआधार काम…और जनविश्वास से भरा हल्द्वानी का मैदान। तस्वीरें बहुत कुछ कह रही थीं। मैदान खचाखच भरा था। भीड़ सिर्फ भीड़ नहीं थी। यह भरोसे का जनसैलाब था।मौका था […] - [चयनित अग्निवीरो से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम धामी ने तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं।](https://bhaukaalnews.com/defense-minister-rajnath-singh-met-with-the-selected-agniveers-cm-dhami-offered-his-best-wishes-by-applying-a-tilak/): हल्द्वानी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हल्द्वानी आगमन पर उस समय गौरवान्वित हुए जब देवभूमि उत्तराखंड से चयनित 112 से अधिक अग्निवीरो ने भारत माता के जय घोष के साथ उनका स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने मौजूद सभी चयनित अग्निवीरो से कहा भारत मां की रक्षा के लिए आ रहे आप सभी का भारतीय सेना में स्वागत है। इस अवसर पर साथ में आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतीक स्वरूप चयनित अग्निवीरो को तिलक लगाया और मां भारती की रक्षा के लिए जाने के लिए शुभकामनाएं दी। ये चयनित अग्निवीर, यूथ फाउंडेशन में अभ्यास करके सेना में जा रहे है। […] - [सीएम धामी ने श्री वाराही धाम देवीधुरा में मंदिर के नव निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ। ](https://bhaukaalnews.com/cm-dhami-inaugurated-the-temples-reconstruction-works-at-shri-varahi-dham-devidhura/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से श्री वाराही धाम देवीधुरा, चम्पावत में आयोजित मंदिर के नव निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री वाराही धाम के नव-निर्मित कार्यों का शुभारम्भ होना हम सभी के लिए सौभाग्य का क्षण है। उन्होंने कहा माँ वाराही का प्राचीन धाम सदियों से श्रद्धा, आस्था और शक्ति का केंद्र रहा है। वाराही धाम में आयोजित होने वाला बग्वाल मेला हमारी वीरता, परंपरा और सामूहिक आस्था का अद्भुत संगम है। राज्य सरकार ने इसे राजकीय मेला घोषित भी किया है। मुख्यमंत्री ने कहा […] - [अटकलों पर विराम, विश्वास का विस्तार: धामी के पक्ष में स्पष्ट संकेत।](https://bhaukaalnews.com/putting-an-end-to-speculation-expanding-trust-clear-signals-in-favor-of-dhami/): उत्तराखंड की राजनीति में वर्षों से एक अनकही परंपरा चली आ रही थी कार्यकाल का अंतिम वर्ष आते-आते, विशेषकर मार्च के आसपास, नेतृत्व परिवर्तन लगभग तय मान लिया जाता था। यह एक तरह से राजनीतिक अस्थिरता का प्रतीक बन चुकी थी। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस स्थापित धारणा को न केवल चुनौती दी, बल्कि उसे निर्णायक रूप से ध्वस्त कर दिया। धामी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री को रिपीट कर स्थिरता का संदेश दिया था और अब पांचवें वर्ष में मंत्रिमंडल विस्तार कर यह स्पष्ट कर दिया गया है कि यह सरकार परंपरागत […] - [कुंभ मेला-2027 के लिए सीएम ने 234.55 करोड़ की 34 परियोजनाओं का किया शिलान्यास।](https://bhaukaalnews.com/cm-laid-the-foundation-stone-of-34-projects-worth-rs-234-55-crore-for-kumbh-mela-2027/): हरिद्वार। पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला नियंत्रण भवन में 234.55 करोड़ रुपये की लागत से 34 प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं का शिलान्यास किया। ये स्थायी प्रकृति के कार्य कुंभ मेला-2027 के सफल, सुरक्षित व सुव्यवस्थित आयोजन के साथ हरिद्वार शहर के दीर्घकालिक विकास को सशक्त बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कुंभ को दिव्य व भव्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें सभी विभाग समन्वय से कार्य करेंगे। अपर गंगा नहर के दाएं-बाएं तट पर घाटों का निर्माण व पुनर्विकास होगा। 90 मीटर स्पैन का कम्पोजिट स्टील गर्डर द्वि-लेन सेतु बनेगा। तीन अस्थायी पुलों की स्थापना, मरम्मत व रखरखाव […] - [कुंभ मेला-2027 तैयारियों पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की सख्ती, अक्टूबर तक सभी कार्य पूरा करने के निर्देश।](https://bhaukaalnews.com/cm-pushkar-singh-dhamis-strictness-on-kumbh-mela-2027-preparations-instructions-to-complete-all-the-work-by-october/): हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मेला नियंत्रण भवन में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों पर उच्चस्तरीय बैठक में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने घोषणा की कि हरिद्वार का यह कुंभ दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा। श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधा, सुगमता व सुरक्षा प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसमें किसी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं होगी। अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि यह विश्व पटल पर उत्तराखंड की सांस्कृतिक महानता का प्रतीक बने। मुख्यमंत्री ने पिछली बैठकों के निर्देशों पर कार्रवाई व चल रहे कार्यों की प्रगति की गहन पड़ताल […] - [पर्वतीय विकास, रोजगार व आधारभूत ढांचे पर केंद्रित रहा बजट पूर्व संवाद।](https://bhaukaalnews.com/pre-budget-dialogue-focused-on-mountain-development-employment-and-infrastructure/): पौड़ी। पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में रांसी बहुउद्देश्यीय भवन में बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम हुआ। जनप्रतिनिधियों, किसानों, उद्यमियों, व्यापारियों, महिला समूहों, पर्यटन व्यवसायियों व हितधारकों ने आगामी बजट के लिए सुझाव दिए मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट जमीनी आवश्यकताओं व जनअपेक्षाओं पर आधारित रोडमैप बनेगा। समाज के हर वर्ग—पर्यटन, व्यापार, महिला समूह, किसान व उद्योगों—की अपेक्षाएं इसमें परिलक्षित होंगी। प्राप्त व्यावहारिक सुझाव नीतियों में शामिल होंगे। बजट निर्माण पारदर्शी व सहभागी होगा, अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। उत्तराखंड व्यापार, उद्योग, पर्यटन, कृषि व महिला सशक्तिकरण में प्रगति कर रहा। होमस्टे, स्वरोजगार व निवेश से रोजगार बढ़ा। किसानों को उद्यमी, […] - [देर रात दून मेडिकल कॉलेज पहुंचे सीएम धामी, बोले स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं।](https://bhaukaalnews.com/cm-dhami-reached-doon-medical-college-late-at-night-and-said-that-negligence-in-health-services-will-not-be-tolerated/): देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार रात्रि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचकर अस्पताल व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। देर रात के इस दौरे से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और सक्रियता बढ़ गई। मुख्यमंत्री ने आपातकालीन कक्ष, वार्डों, दवा वितरण केंद्र, स्वच्छता व्यवस्था तथा मरीज सुविधाओं का जायजा लिया। भर्ती मरीजों व तीमारदारों से बातचीत कर उपचार, दवाओं, जांचों व अन्य व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को समय पर सुलभ व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए कि स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सक स्टाफ उपस्थिति व […] - [देहरादून से संस्कृति और संस्कारों का शंखनाद, मातृशक्ति को सीएम धामी का नमन।](https://bhaukaalnews.com/the-conch-shell-of-culture-and-values-from-dehradun-cm-dhami-salutes-the-mother-power/): देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेल नगर में विश्वमांगल्य सभा के तत्वावधान में आयोजित मातृ संस्कार समागम में भाग लिया। उन्होंने प्रदेशभर से आई मातृशक्ति का अभिनंदन किया तथा उनके सेवा, समर्पण और संस्कारों की सराहना की। कार्यक्रम में उन्होंने अपने बचपन के संघर्षों और सादगीपूर्ण जीवन से मिली सीख साझा करते हुए कहा कि चरित्र और उद्देश्य ही व्यक्ति को महान बनाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता का स्थान सर्वोच्च है, परिवार समाज की मूल इकाई है। मजबूत परिवार से ही मजबूत राष्ट्र बनेगा। प्रभु राम-माता कौशल्या, कृष्ण-यशोदा, शिवाजी-जीजाबाई जैसे उदाहरण […] - [कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा, अक्टूबर तक सभी कार्य पूर्ण हों: सीएम धामी](https://bhaukaalnews.com/preparations-for-kumbh-mela-2027-reviewed-all-works-should-be-completed-by-october-cm-dhami/): देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में कुम्भ मेला-2027, हरिद्वार की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ से जुड़ी सभी तैयारियां अक्टूबर माह तक पूर्ण कर ली जाएं। निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण हों, शासन स्तर पर कोई फाइल लंबित न रहे तथा लापरवाही पर अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। सचिव, पीडब्ल्यूडी को 24 घंटे में कुंभ के लिए टेक्निकल पदाधिकारियों की नियुक्ति के आदेश दिए। कुंभ क्षेत्र के सभी पुलों का ऑडिट कराया जाए तथा घाटों का सौंदर्यीकरण व पुनर्निर्माण हो। हर की पैड़ी सहित […] - [लैंड फ्रॉड पर सख्त कानून, योजनाओं का शत प्रतिशत जमीन पर क्रियान्वयन अनिवार्य- सीएम](https://bhaukaalnews.com/strict-law-on-land-fraud-100-implementation-of-schemes-on-the-ground-is-mandatory-cm/): देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यशैली और जनसेवा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने अखिल भारतीय डीजी/आईजी सम्मेलन के निष्कर्षों की समीक्षा करते हुए कानून व्यवस्था, सुरक्षा, पर्यटन प्रबंधन, राजस्व, नशा मुक्ति, अभियोजन, कारागार सुधार एवं जनशिकायत निवारण पर गहन चर्चा की। मुख्य सचिव सहित सभी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस और कानून व्यवस्था पर सख्त निर्देश। मुख्यमंत्री ने पुलिस को थाना-चौकियों पर वर्क कल्चर सुधारने के निर्देश दिए। आम आदमी […] - [सीएम ने पीएम मोदी व वित्त मंत्री सीतारमण को बधाई, उत्तराखंड के लिए पर्यटन-रोजगार पर खास फोकस](https://bhaukaalnews.com/cm-congratulates-pm-modi-and-finance-minister-sitharaman-special-focus-on-tourism-and-employment-for-uttarakhand/): देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2026-27 की जमकर सराहना की। उन्होंने इसे देश और राज्यों के विकास को नई दिशा देने वाला बताया, जो सभी वर्गों के लिए अवसर बढ़ाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विकासोन्मुखी बजट के लिए बधाई दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट आर्थिक विकास तेज करने, आकांक्षाओं को पूरा करने और सबका साथ-सबका विकास पर केंद्रित है। इसमें किसानों, महिलाओं, वंचितों, युवाओं, छोटे उद्यमियों व पिछड़े वर्गों पर विशेष ध्यान है। उत्तराखंड के लिए मुख्य प्रावधान: रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, उद्योग व अवसंरचना […] - [मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून के डॉक्टरों ने जानलेवा विंडपाइप चोट के बाद 45 साल की स्कूल टीचर की बचाई जान।](https://bhaukaalnews.com/doctors-at-max-hospital-dehradun-saved-the-life-of-a-45-year-old-school-teacher-after-she-suffered-a-life-threatening-windpipe-injury/): देहरादून। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एक सराहनीय और जीवन रक्षक प्रयास में, हरिद्वार के पास हुई सड़क दुर्घटना के बाद सांस की नली में आई एक दुर्लभ व अत्यंत गंभीर चोट से पीड़ित 45 वर्षीय महिला का सफलतापूर्वक इलाज किया। स्कूल टीचर पूनम एक मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी थीं, जब उनका दुपट्टा पहिए में फंस गया, जिससे उनकी गर्दन जोर से खिंच गई और उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। उन्हें तुरंत पास के एक अस्पताल में ले जाया गया और बाद में उनकी हालत बिगड़ने के कारण उन्हें बेहतर और स्पेशलाइज्ड इलाज के लिए मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून […] - [समान नागरिक संहिता का संशोधन अध्यादेश, 2026 हुआ लागू।](https://bhaukaalnews.com/the-uniform-civil-code-amendment-ordinance-2026-has-been-implemented/): उत्तराखण्ड सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड, 2024 में आवश्यक संशोधनों के लिए समान नागरिक संहिता (संशोधन) अध्यादेश, 2026 को राज्यपाल की स्वीकृति के बाद लागू कर दिया गया है। यह अध्यादेश संविधान के अनुच्छेद 213 के तहत माननीय राज्यपाल उत्तराखण्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) द्वारा जारी किया गया है और यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। अध्यादेश के जरिए संहिता के विभिन्न प्रावधानों में प्रक्रियात्मक, प्रशासनिक एवं दंडात्मक सुधार किए गए हैं, जिससे समान नागरिक संहिता के प्रभावी, पारदर्शी एवं सुचारु क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जा सके। इन संशोधनों का उद्देश्य समान नागरिक संहिता के प्रावधानों […] - [हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया वेश्य बन्धु समाज का मिलन समारोह।](https://bhaukaalnews.com/the-reunion-ceremony-of-the-vaishya-community-was-celebrated-with-great-joy-and-fanfare/): हरिद्वार: श्री वेश्य बन्धु समाज (मध्य क्षेत्र) एवं महिला विंग हरिद्वार ने मिलन समारोह को हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण धार्मिक, गढ़वाली, कुमाउनी, राजस्थानी, हरियाणा व अनेको थीम रही, जिसमें सभी महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मनमोहक नृत्य, गीत-संगीत और तरह-तरह के रोचक खेलों ने माहौल को जीवंत बना दिया। हर वर्ग की महिला ने सांस्कृतिक नृत्य में प्रतिभाग लिया। 9 देवी जी के रूप की प्रस्तुति ने समा बाँध दिया, प्रस्तुति में नाट्य कार्यक्रम के प्रारूप में 9 देवी जी रूपो को बड़ी सरलता के साथ प्रस्तुत किया गया। 9 देवी जी का मंचन […] - [गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में सूचना विभाग की झांकी ने लगातार तीसरी बार प्राप्त किया प्रथम स्थान।](https://bhaukaalnews.com/the-information-departments-tableau-secured-the-first-position-for-the-third-consecutive-time-at-the-state-level-republic-day-celebrations/): देहरादून। गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य स्तरीय समारोह में सूचना विभाग की झांकी ने लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। ‘‘रजत जयंती एवं शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन’’ पर आधारित इस झांकी में राज्य के पच्चीस वर्षों की विकास यात्रा के साथ ही तीर्थाटन एवं पर्यटन विकास से जुड़े पहलुओं को दिखाया गया। झांकी के प्रथम भाग में गंगा मन्दिर, मुखवा को प्रदर्शित किया गया, जो माँ गंगा का शीतकालीन प्रवास है। झांकी के अग्रिम केबिन में उत्तराखण्ड गठन के 25 गौरवशाली वर्ष प्रदर्शित किए गए , जो राज्य की विकास यात्रा, सांस्कृतिक पहचान […] - [गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने लोक भवन एवं परेड ग्राउंड में फहराया राष्ट्रीय ध्वज।](https://bhaukaalnews.com/on-the-occasion-of-republic-day-the-governor-hoisted-the-national-flag-at-lok-bhawan-and-the-parade-ground/): देहरादून। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को पदक अलंकरण कर सम्मानित किया गया साथ विभिन्न अधिकारियों को भी उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान सूचना विभाग द्वारा ‘‘उत्तराखण्ड रजत जयंती और शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन’’ पर आधारित झांकी के […] - [विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में भूमिका निभाएगा विकसित उत्तराखंड का विजन।](https://bhaukaalnews.com/the-vision-of-a-developed-uttarakhand-will-play-a-role-in-achieving-the-goal-of-a-developed-india/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सिविल सर्विसेस इंस्टीट्यूट में आयोजित चिन्तन शिविर एवं डॉयलाग ऑन विजन 2047 में राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित किया। वही, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस दो दिवसीय शिविर के माध्यम से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुसार 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए ठोस, व्यवहारिक और समयबद्ध रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान उत्तराखण्ड के समग्र विकास से जुड़े सभी प्रमुख क्षेत्रों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। जिससे राज्य के भविष्य के लिए एक स्पष्ट, व्यवहारिक और समयबद्ध दिशा निर्धारित की जा सकेगी। मुख्यमंत्री धामी […] - [रेल परियोजनाओं को लेकर सीएस ने मुरादाबाद डीआरएम के साथ की बैठक।](https://bhaukaalnews.com/the-chief-secretary-held-a-meeting-with-the-moradabad-divisional-railway-manager-regarding-railway-projects/): मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मण्डल रेल प्रबन्धक, उत्तर रेलवे मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव के साथ मुख्य सचिव कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा हुयी। मुख्य सचिव ने ऋषिकेश- डोईवाला बाईपास रेलवे लाईन परियोजना के तहत् जिलाधिकारी देहरादून को राजाजी नेशनल पार्क एवं वन विभाग की 3.62 हेक्टेयर वन भूमि को लेकर रेलवे, मुख्य वन्यजीव वार्डन और राजाजी नेशनल पार्क के साथ मिलकर संयुक्त सर्वेक्षण कराते हुए निरीक्षण आख्या शासन को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने देहरादून- मोहण्ड- सहारनपुर […] - [देहरादून में पहली बार आयोजित होने जा रहा है ARCHEX- द आर्किटेक्चरल एक्सपो।](https://bhaukaalnews.com/archex-the-architectural-expo-is-going-to-be-held-in-dehradun-for-the-first-time/): देहरादून में पहली बार ARCHEX- The Architectural Expo का आयोजन 9 से 11 जनवरी 2026 तक रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड, क्रॉस रोड, देहरादून में किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी आर्किटेक्चर, इंटीरियर, एक्सटीरियर एवं कंस्ट्रक्शन मटीरियल इंडस्ट्री से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स, टेक्नोलॉजी और नवाचारों को एक ही मंच पर प्रस्तुत करेगी। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य केवल उत्पादों का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि आर्किटेक्ट्स और इंडस्ट्री के बीच एक सशक्त और व्यावसायिक संवाद स्थापित करना है। इस प्रदर्शनी का आयोजन Devbhoomi Architects Association एवं Laghu Udyog Bharati उत्तराखंड के सहयोग से किया जा रहा है। इस अवसर पर Ar. D.K. […] - [मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए और अधिक प्रभावी प्रयास करने के दिए निर्देश।](https://bhaukaalnews.com/the-chief-minister-directed-that-more-effective-efforts-be-made-to-reduce-human-wildlife-conflict/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 22वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके नियंत्रण के लिए और अधिक प्रभावी कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भालू, गुलदार, बाघ तथा हाथी से संबंधित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई जाए और वन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग, डिजिटल निगरानी और अर्ली वार्निंग सिस्टम को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए। मुख्यमंत्री […] - [गांव के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा वीबी-जी राम जी अधिनियम- मुख्यमंत्री।](https://bhaukaalnews.com/the-vb-g-ram-ji-act-will-prove-crucial-in-the-development-of-the-village-chief-minister/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मीडिया सेंटर, सचिवालय में मीडिया से वार्ता करते हुए विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G RAM G अधिनियम) को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह नया अधिनियम केवल मनरेगा का नाम बदलना नहीं, बल्कि ग्रामीण रोजगार नीति की संरचनात्मक पुनर्रचना है। जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र एवं इकाइयां मजबूत हो सकेंगी। उन्होंने इसे गांव को विकसित बनाने के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम किसानों को सुरक्षा, श्रमिकों को रोजगार, महिलाओं को सम्मान, गांवों का विकास और विकसित गाँव के माध्यम से विकसित भारत के लिए मजबूत नींव बनाने […] - [अंकिता के माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप होगा अगला निर्णय- मुख्यमंत्री।](https://bhaukaalnews.com/the-next-decision-will-be-in-line-with-the-feelings-of-ankitas-parents-chief-minister/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अंकिता भंडारी प्रकरण पर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और इस दिशा में सरकार ने पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जघन्य अपराध की निष्पक्ष एवं गहन जांच के लिए महिला अधिकारी रेणुका देवी की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। जिसने मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की। सरकार की […] - [राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की बैठक में राज्य की प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं को लेकर सीएम ने की पैरवी। ](https://bhaukaalnews.com/in-a-meeting-on-national-highway-projects-the-chief-minister-advocated-for-the-states-proposed-road-projects/): राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को लेकर दिल्ली में समीक्षा बैठक की गई। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश बाईपास, अल्मोड़ा-दन्या-पनार-घाट मार्ग, ज्योलिकोट-खैरना-गैरसैंण-कर्णप्रयाग मार्ग और अल्मोड़ा-बागेश्वर-काण्डा-उडियारी बैंड मार्ग के निर्माण से संबंधित प्रस्तावों के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित राज्य के तमाम महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध किया। बैठक में राज्य की प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं पर हुई चर्चा में बताया गया कि ऋषिकेश बाईपास परियोजना-राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-07 के तहत तीनपानी से योगनगरी होते […] - [शब्दोत्सव कार्यक्रम के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।](https://bhaukaalnews.com/chief-minister-pushkar-singh-dhami-arrived-at-the-fifth-session-of-the-shabdotsav-program-titled-dharmarakshak-dhami/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में आयोजित ‘शब्दोत्सव’ कार्यक्रम के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखण्ड की मूल सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक समरसता और विधिसम्मत शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि पर सुनियोजित रूप से अवैध कब्जा करने वाले समूहों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। इस अभियान के अंतर्गत अब तक 10,000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से […] - [प्रस्तावित योजनाओं के संबंध में मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय राज्य मंत्री के साथ किया विचार-विमर्श। ](https://bhaukaalnews.com/the-chief-minister-held-discussions-with-the-union-minister-of-state-regarding-the-proposed-plans/): उत्तराखण्ड में सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की पैरवी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह शीघ्र ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे। गडकरी के साथ प्रस्तावित बैठक की तैयारियों को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा के मध्य विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से प्रस्तावित बैठक में ऋषिकेश बाईपास, अल्मोड़ा-दन्या-पनार-घाट मार्ग, ज्योलिकोट-खैरना-गैरसैंण-कर्णप्रयाग मार्ग और अल्मोड़ा-बागेश्वर-काण्डा-उडियारी बैंड मार्ग के निर्माण से संबंधित प्रस्तावों के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग से […] - [सीएम ने किया उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ, माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा।](https://bhaukaalnews.com/the-chief-minister-inaugurated-the-uttarakhand-malta-festival-and-announced-the-launch-of-the-malta-mission/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय उद्यान सर्किट हाउस गढ़ीकैंट में उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में माल्टा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में भी राज्य की ओर से माल्टा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने अपनी धर्मपत्नी गीता पुष्कर धामी के साथ विभिन्न जनपदों के माल्टा एवं नींबू प्रजाति के फलों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर माल्टा एवं नींबू की खटाई सहित नींबू प्रजाति के फलों से बने विभिन्न उत्पादों का स्वाद […] - [परिवार रजिस्टर में अनियमितताओं पर धामी सरकार का सख़्त एक्शन, प्रदेशव्यापी जांच के निर्देश।](https://bhaukaalnews.com/the-dhami-government-takes-strict-action-against-irregularities-in-family-registers-orders-a-statewide-investigation/): देहरादून। उत्तराखंड में परिवार रजिस्टर में सामने आ रही गंभीर अनियमितताओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य स्तर पर व्यापक, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि प्रदेश के सभी जिलों में उपलब्ध परिवार/कुटुंब रजिस्टरों की प्रतियां तत्काल संबंधित जिलाधिकारी (DM) के पास सुरक्षित रखी जाएं, जिससे अभिलेखों में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की संभावना समाप्त हो। साथ ही, परिवार रजिस्टरों की गहन जांच CDO/ADM स्तर पर कराए जाने का निर्णय लिया […] - [धामी सरकार का सुशासन मॉडल: 204 कैम्पों में 1.35 लाख से अधिक लोगों को मिला सीधा लाभ।](https://bhaukaalnews.com/dhami-governments-good-governance-model-over-1-35-lakh-people-received-direct-benefits-through-204-camps/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा है। यह कार्यक्रम न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण है, बल्कि इसने सरकार और आम नागरिक के बीच की दूरी को भी प्रभावी रूप से समाप्त किया है। आज 02 जनवरी 2026 को आयोजित कार्यक्रम की दैनिक प्रगति रिपोर्ट यह स्पष्ट दर्शाती है कि राज्य सरकार अब काग़ज़ी योजनाओं से आगे बढ़कर ज़मीनी स्तर पर वास्तविक परिणाम देने में सफल हो रही है। प्रदेश के […] - [जन-समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश।](https://bhaukaalnews.com/instructions-were-given-to-ensure-quick-transparent-and-satisfactory-resolution-of-public-grievances/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के क्रियान्वयन की जमीनी पड़ताल के लिए शुक्रवार को देहरादून जिले के अंतर्गत रायपुर ब्लॉक के खैरीमान सिंह में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम के तहत आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में जन-समस्याओं के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली और अभियान के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया और सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित करने के लिए मौके […] - [मुख्यमंत्री आवास परिसर के उद्यान में 17 प्रजातियों के चार हजार ट्यूलिप उगाने की मुहिम का किया शुभारंभ। ](https://bhaukaalnews.com/the-campaign-to-plant-four-thousand-tulips-of-17-different-varieties-in-the-garden-of-the-chief-ministers-residence-complex-has-been-launched/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर के उद्यान में 17 प्रजातियों के ट्यूलिप उगाने की मुहिम का शुभारंभ करते हुए सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपे। मुख्यमंत्री आवास परिसर के उद्यान में इस बार ट्यूलिप के चार हजार बल्ब रोपे जा रहे हैं। जिनमें लेक पर्पल तथा बाईकलर प्रजाति के खास रंगत वाले ट्यूलिप भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग को ट्यूलिप के व्यवसायिक उत्पादन की कार्ययोजना बनाने के निर्देश देते हुए पुष्प उत्पादन एवं बागवानी के क्षेत्र में नवाचार पर जोर दिया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्यूलिप उत्पादन के बारे में उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से […] - [साल 2026: सुशासन, विकास और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में धामी सरकार। ](https://bhaukaalnews.com/year-2026-the-dhami-governments-vision-for-good-governance-development-and-a-self-reliant-uttarakhand/): नए साल का आगाज हो चुका है ऐसे में अब उत्तराखंड सरकार नए साल पर नई रणनीतियां के तहत आगे बढ़ाने की कवायत में जुट गई है। जहां एक और राज्य सरकार पहले ही सभी विभागों को इस बाबत निर्देश दे चुकी है कि नए साल से बेहतर कार्य योजना के साथ योजनाओं को धरातल पर उतर जाए।तो वहीं, राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि साल 2026 योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने, जमीनी बदलाव के साथ ही जनता की आय को बढ़ाने पर केंद्रित रहेगा। साथ ही साल 2026 की कार्ययोजना सुशासन, समावेशी विकास, आर्थिक आत्मनिर्भरता, कृषि–उद्यानिकी […] - [नए साल पर परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुई 100 नई बसें, सीएम ने किया फ्लैग ऑफ।](https://bhaukaalnews.com/100-new-buses-were-added-to-the-transport-corporations-fleet-on-new-years-day-the-chief-minister-flagged-them-off/): नए साल पर उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसें शामिल हो गई है। इन सभी बसों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरी झंडी झंडी दिखा कर रवाना किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 10 एसी और 2 स्लीपर अनुबंधित बसों को भी जनता को समर्पित किया। बसों का फ्लैग ऑफ किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवा सदन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन निगम की स्मारिका अनवरत और सड़क सुरक्षा पर आधारित कैलेंडर का विमोचन भी किया। इसके साथ ही कठिन परिस्थितियों में पूरी […] - [घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव में शामिल हुए सीएम, 114 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात। ](https://bhaukaalnews.com/the-chief-minister-participated-in-the-ghoda-library-pahad-pachhyan-festival-and-inaugurated-development-projects-worth-rs-114-crore/): नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग में आयोजित दो दिवसीय ‘घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव’ में प्रतिभाग कर क्षेत्र के विकास हेतु 114 करोड़ से अधिक की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसंस्कृति, पुस्तकों और प्रकृति को जोड़ने का घोड़ा लाइब्रेरी का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। यह पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों में पुस्तक संस्कृति विकसित करने और शिक्षा को दूरस्थ छोर तक पहुँचाने का अद्वितीय उपक्रम है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में भी सराहा गया […] - [त्रिपुरा के छात्र की हत्या के मामले में सरकार सख्त, मुख्यमंत्री ने कहा ऐसी घटना स्वीकार्य नहीं।](https://bhaukaalnews.com/the-government-is-taking-a-tough-stance-on-the-murder-of-the-student-in-tripura-the-chief-minister-said-such-an-incident-is-unacceptable/): देहरादून। त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले को राज्य सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि इस तरह की कोई भी घटना प्रदेश में स्वीकार्य नहीं है। सरकार अराजक तत्वों से सख्ती से निबटेगी। इस तरह की घटनाओं में संलिप्त रहने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। त्रिपुरा के उनकोटी जिले के नंदानगर निवासी छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले में पांच आरोपितों को अभी तक पकड़ा जा चुका है। इनमें से दो आरोपित नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है। एक फरार आरोपित की धर-पकड़ के […] - [मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल में 13 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।](https://bhaukaalnews.com/chief-minister-dhami-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-for-13-development-projects-in-nainital/): नैनीताल। लोकार्पण योजनाओं में 29 करोड़ 16 लाख की लागत से सूखाताल झील को रिचार्जिंग जोन एवं टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्वाइंट के रूप में विकसित किया गया जिसके अंतर्गत सूखाताल झील का संवर्धन एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया। योजना अंतर्गत स्थल पर दो झीलों का निर्माण व उनके मध्य डक्ट का निर्माण , झील में पानी की शुद्धता हेतु एयरेशन प्लांट की स्थापना, 9 दुकानों का निर्माण, शौचालय ब्लॉक का निर्माण व विकसित स्थल पर प्रवेश हेतु मुख्य मार्ग से लगते हुए लिफ्ट एवं ट्रांजिट भवन का निर्माण एवं झील के चारों तरफ पैदल पथ का निर्माण कराया गया। इसके […] - [मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों का सीएम ने किया फ्लैग‑ ऑफ।](https://bhaukaalnews.com/the-chief-minister-flagged-off-the-mobile-medical-unit-vehicles/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से “ग्रामीण गढ़वाल समग्र स्वास्थ्य सेवा परियोजना” के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों का फ्लैग‑ऑफ किया। यह परियोजना ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एवं हॉस्पिटल, देहरादून ने मुख्यमंत्री की प्रेरणा से शुरु की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि लोग भौगोलिक और आर्थिक कारणों से स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। इस पहल से दूरस्थ गांवों तक समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा पहुंचाना आसान होगा। दूरस्थ एवं दुर्गम ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा, निःशुल्क जांच, परामर्श एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की […] - [सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग। ](https://bhaukaalnews.com/the-chief-minister-participated-in-the-closing-ceremony-of-the-mp-sports-festival/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को तिब्बती मार्केट, देहरादून स्थित ओल्ड मल्टीपरपज हॉल में सासंद खेल महोत्सव-2025 के समापन समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में विजेता टीम को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि यह अवसर केवल एक तिथि नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को नमन करने का है। उन्होंने अपने जीवन से यह सिखाया कि राजनीति सत्ता का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प होती है। उत्तराखंड राज्य निर्माण से लेकर देश […] - [देवभूमि रजत उत्सव: 25 साल का सफर बेमिसाल, निरंतर प्रगति पथ पर उत्तराखंड।](https://bhaukaalnews.com/devbhoomi-silver-jubilee-25-years-of-remarkable-journey-uttarakhand-on-a-continuous-path-of-progress/): उत्तरकाशी। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय “देवभूमि रजत उत्सव एवं शीतकालीन चारधाम यात्रा पर आधारित कार्यक्रम” के अंतिम दिन के कार्यक्रम का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को रजत जयंती वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन सभी वीर शहीदों और आंदोलनकारियों को नमन किया, जिनके संघर्षों के फलस्वरूप उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हुआ। उन्होंने विशेष रूप से मातृशक्ति के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के निर्माण में महिलाओं की भूमिका विस्मरणीय […] - [शीतकालीन पर्यटन आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव- मुख्यमंत्री](https://bhaukaalnews.com/winter-tourism-will-lay-a-strong-foundation-for-a-self-reliant-uttarakhand-chief-minister/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी जिले के सांकरी में आयोजित केदारकांठा पर्यटन तीर्थाटन शीतकालीन महोत्सव में प्रतिभाग किया। उन्होंने शीतकालीन पर्यटन को जन आंदोलन बनाने और उत्तराखंड को समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि शीतकालीन पर्यटन आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव है। तेजी से उभरते पर्यटन केंद्र सांकरी में आयोजित विंटर फेस्टिवल में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पारंपरिक ऊनी परिधान पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने केदारकांठा जाने वाले पर्यटक दल को हरी झंडी दिखाकर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों से […] - [धामी मंत्रिमंडल की बैठक खत्म, नेचुरल गैस पर लगने वाले वैट को घटाया गया। ](https://bhaukaalnews.com/the-dhami-cabinet-meeting-has-concluded-the-vat-on-natural-gas-has-been-reduced/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। जिसमें मुख्य रूप से चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से संबंधित दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव रहे जिस पर मंत्रिमंडल ने सहमति जाता दी है। राज्य में संचालित अटल आयुष्मान योजना और गोल्डन कार्ड योजना को लेकर निर्णय लिया गया है। जिसके तहत अटल आयुष्मान योजना को इंश्योरेंस मोड पर और गोल्डन कार्ड योजना हाइब्रिड मोड में संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य सरकार ने नेचुरल गैस पर लिए जाने वाले वेट की दर को 20 फीसदी से घटकर पांच […] - [उत्तराखंड के हर जिले में खुलेंगे रेस्क्यू सेंटर, वन्य जीव अधिनियम में किया जाएगा संशोधन। ](https://bhaukaalnews.com/rescue-centers-will-be-opened-in-every-district-of-uttarakhand-and-the-wildlife-protection-act-will-be-amended/): उत्तराखंड राज्य में वन जीव संघर्ष, राज्य सरकार के लिए एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आए दिन वन्य जीव संघर्ष के मामले सामने आ रहे हैं जिसको देखते हुए अब उत्तराखंड सरकार ने तमाम महत्वपूर्ण निर्णय है। जिसके तहत प्रदेश के हर जिले में रेस्क्यू सेंटर खोलने के साथ ही लोगों की सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग की व्यवस्था और लोगों को अलर्ट करने के लिए सेंसर बोर्ड अलर्ट सिस्टम लगाकर सुरक्षा तंत्र को विकसित करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, इन सभी योजनाओं को धरातल पर उतरने के लिए अगले दो […] - [अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ आगाज, 42 विभागों के कर्मचारी और अधिकारी खेलेंगे खेल।](https://bhaukaalnews.com/the-inter-departmental-badminton-competition-has-begun-with-employees-and-officers-from-42-departments-participating/): उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की ओर से 10वीं अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता- 2025 का आयोजन किया गया। देहरादून में परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में आयोजित प्रतियोगिता का सीएम धामी ने शनिवार को शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शासकीय कामों की व्यस्तता के बीच कार्मिको द्वारा खेल गतिविधियों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि खेल जीवन में अनुशासन लाने के साथ-साथ तनाव को दूर करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है। सीएम ने कहा कि निरोगी रहना मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है और खेल इस दिशा में सबसे प्रभावी माध्यम है। मुख्यमंत्री […] - [निरंजनपुर मंडी होगी शिफ्ट, मुख्य सचिव ने दिए नयी जगह तलाशने के निर्देश।](https://bhaukaalnews.com/the-niranjanpur-market-will-be-shifted-the-chief-secretary-has-given-instructions-to-find-a-new-location/): मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में देहरादून मोबिलिटी प्लान के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून शहर का यातायात संकुलन कम करने के लिए लगातार नए कदम उठाने होंगे। उन्होंने आढ़त बाजार, इंदिरा मार्केट आदि विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली। मुख्य सचिव ने निरंजनपुर मंडी को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने हेतु एमडीडीए को नयी जगह तलाशने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने आढ़त बाजार के पुनर्निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू किए जाने की भी बात कही। कहा कि 20 जनवरी तक इसका शासनादेश जारी कर दिया जाए। […] - [मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, थानेदार अनुपस्थित पर सीएम ने किया तत्काल लाइन हाजिर।](https://bhaukaalnews.com/the-chief-ministers-surprise-inspection-caused-a-stir-in-the-police-department-the-station-house-officer-was-absent-and-the-cm-immediately-ordered-his-suspension/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित डालनवाला पुलिस स्टेशन के औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान थानेदार के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से उन्हें लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि कानून व्यवस्था और जनसेवा जैसे संवेदनशील दायित्वों में किसी भी स्तर की लापरवाही अक्षम्य अपराध है और ऐसे मामलों में तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बैठक करने के बाद अचानक पुलिस स्टेशन पहुंच गए। जहां सीएम ने पूरी कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण से पुलिस […] - [प्रदेश के सभी जिलों में मौजूद अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्रों का सीएम करेंगे निरीक्षण।](https://bhaukaalnews.com/the-chief-minister-will-inspect-the-agniveer-recruitment-training-centers-located-in-all-districts-of-the-state/): देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून में संचालित अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही कहा कि भविष्य में वो प्रदेश के सभी जिलों में भ्रमण के दौरान अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण के दौरान सीएम ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से सीधे संवाद कर उनके प्रशिक्षण अनुभव, दिनचर्या और चुनौतियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही युवाओं से ये भी पूछा कि उन्हें प्रशिक्षण के दौरान किन-किन सुविधाओं की जरूरत महसूस हो रही है। निरीक्षण […] - [रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों का राज्यभर में आयोजन किया जाए- सीएम](https://bhaukaalnews.com/to-encourage-reverse-migration-migrant-panchayats-should-be-organized-across-the-state-cm/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग, उत्तराखण्ड की 10वीं बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पलायन की समस्या राज्य के लिए एक बड़ी चुनौती रही है, लेकिन पिछले चार- पाँच वर्षों में रिवर्स पलायन को प्रोत्साहित करने की दिशा में राज्य सरकार ने कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका के साधन बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएँ लागू की गई हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत ऋण लेने पर पात्र लाभार्थियों को अनुदान (सब्सिडी) भी प्रदान की जा रही है, जिससे ग्रामीण […] - [सीएम धामी ने विजय दिवस पर शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि।](https://bhaukaalnews.com/chief-minister-dhami-paid-tribute-to-the-brave-martyrs-by-laying-a-wreath-at-the-martyrs-memorial-on-vijay-diwas-victory-day/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने 1971 के युद्ध के सैनिकों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सैनिक कल्याण निदेशालय और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय (डीडीहाट, हरबर्टपुर, पिथौरागढ़ एवं हरिद्वार) इन सभी पाँच कार्यालयों में सरकारी वाहन दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी वीर बलिदानियों को समस्त […] - [आपदा प्रबंधन विभाग के कार्मिक भी बनेंगे फर्स्ट रिस्पांडर।](https://bhaukaalnews.com/personnel-from-the-disaster-management-department-will-also-become-first-responders/): देहरादून। उत्तराखण्ड में आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आपदा प्रबंधन विभाग के साथ ही उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए), उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र (यूएलएमएमसी) तथा यू-प्रिपेयर परियोजना के अंतर्गत कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी को आपदा प्रबंधन का समग्र प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से सभी कार्मिकों को फस्र्ट रिस्पांडर के रूप में तैयार किया जाएगा, ताकि आपदा की किसी भी स्थिति में प्रारंभिक स्तर पर त्वरित, प्रभावी और सुरक्षित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने सोमवार […] - [सीएम धामी ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर कें भी किए दर्शन।](https://bhaukaalnews.com/cm-dhami-offered-prayers-at-dakshweswar-mahadev-temple-and-also-visited-the-siddhapeeth-hanumangarhi-temple/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल-हरिद्वार में दक्षेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करने के साथ ही सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर के भी दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में दुग्धाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की प्रगति एवं खुशहाली के साथ ही आगामी कुंभ मेले को दिव्य, भव्य ढंग से आयोजित करने की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न अखाड़ों के पदाधिकारियों एवं साधु-संतो से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल स्थित सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी मंदिर के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा […] - [पीआरएसआई के राष्ट्रीय अधिवेशन के तीसरे दिन, जनसंचार के क्षेत्र में एआई की प्रभावशाली उपयोगिता पर हुआ मंथन।](https://bhaukaalnews.com/on-the-third-day-of-the-prsi-national-convention-there-was-a-discussion-on-the-impactful-utility-of-ai-in-the-field-of-mass-communication/): देहरादून। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) के राष्ट्रीय अधिवेशन के तीसरे दिन आयोजित पांचवें सत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम और मिसइन्फॉर्मेशन जैसे समसामयिक और गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सत्र में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने एआई के बढ़ते प्रभाव, इसके लाभ, चुनौतियों और इससे जुड़ी साइबर सुरक्षा पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि एआई से डरने की बजाय उसके प्रति जागरूक होना और समय के अनुसार स्वयं को अपडेट करना ही सबसे बड़ा समाधान है। सत्र के मुख्य वक्ता उत्तराखंड पुलिस के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अंकुश मिश्रा […] - [पीआरएसआई के 47वें राष्ट्रीय सम्मेलन में स्वास्थ्य, संचार, मीडिया और शिक्षा पर गहन मंथन।](https://bhaukaalnews.com/the-47th-national-conference-of-prsi-featured-in-depth-discussions-on-health-communication-media-and-education/): देहरादून। भारत को वर्ष @ 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में प्रभावी संवाद, मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था, जिम्मेदार मीडिया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सबसे अहम आधार बताया गया। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) के 47वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन 2047 तक भारत को किस तरह विकसित किया जा सकता है। विषय पर आयोजित विचार-विमर्श में प्रशासन, मीडिया, शिक्षा और जनसंचार क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने एक स्वर में कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब नीतियों के साथ-साथ उनका प्रभावी संप्रेषण भी सुनिश्चित किया जाएगा। सम्मेलन का दूसरा […] - [आंध्रप्रदेश में आयोजित अटल-मोदी सुशासन यात्रा’ में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग।](https://bhaukaalnews.com/cm-dhami-participated-in-the-atal-modi-good-governance-yatra-organized-in-andhra-pradesh/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आंध्रप्रदेश के अन्नामय्या जिले के मदनपल्ली में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘अटल-मोदी सुशासन यात्रा’ में प्रतिभाग किया और जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मशताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर आंध्रप्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित इस यात्रा में उपस्थित होकर वह स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, लोकतांत्रिक मर्यादाओं एवं मानवीय मूल्यों का जीवंत प्रतीक रहा है। मुख्यमंत्री ने […] - [उत्तराखंड में स्नो लेपर्ड साइटिंग, हेली-स्कीइंग और हिमालयन कार रैली होगी शुरू, सीएम ने दिए निर्देश।](https://bhaukaalnews.com/snow-leopard-sightings-heli-skiing-and-a-himalayan-car-rally-will-be-launched-in-uttarakhand-the-chief-minister-has-given-instructions-for-the-same/): राज्य में शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित करने के लिए स्नो लेपर्ड साइटिंग, हेली-स्कीइंग और हिमालयन कार रैली को तत्काल शुरू करने के निर्देश सीएम ने दिए है। सीएम ने आगामी 20 दिसंबर तक शीतकालीन यात्रा के दृष्टिगत केएमवीएन एवं जीएमवीएन की सभी व्यवस्थाओं और सुविधाओं को दुरुस्त करने और होटल मालिकों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार देर रात को मुख्यमंत्री आवास में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के संबंध में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान सीएम ने […] - [47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस में बोले सीएम, उत्तराखंड में संवाद औपचारिकता नहीं, विश्वास का है आधार।](https://bhaukaalnews.com/speaking-at-the-47th-all-india-public-relations-conference-the-chief-minister-said-that-in-uttarakhand-communication-is-not-a-formality-but-is-based-on-trust/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज होटल एमरॉल्ड ग्रैण्ड, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस–2025 में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया तथा कॉन्फ्रेंस स्थल पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल का निरीक्षण कर स्थानीय कला एवं शिल्प को प्रोत्साहन दिया।देहरादून 13 से 15 दिसंबर तक 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस की मेज़बानी कर रहा है, जिसमें देशभर के जनसंपर्क एवं कम्युनिकेशन प्रोफेशनल्स भाग ले रहे हैं। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) की ओर से आयोजित यह सम्मेलन “विकसित […] - [प्रदेश के सभी जेलों में ‘एक जेल-एक प्रोडक्ट‘ का होगा विकास। ](https://bhaukaalnews.com/the-one-jail-one-product-scheme-will-be-implemented-in-all-the-jails-of-the-state/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में जेल विकास बोर्ड बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य की सभी जेलों में ‘एक जेल-एक प्रोडक्ट‘ का विकास किया जाए। कारागारों में निरूद्ध बन्दियों के कौशल विकास हेतु नियमित कार्यक्रम आयोजित किये जाएं। आईटीआई के जरिए भी जेलों में अलग-अलग ट्रेड के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि जेलों के विकास के लिए राज्य का अपना अलग मॉडल विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जेलों में बनाये गये उत्पादों का सरकारी कार्यालयों में उपयोग किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे समय-समय […] - [वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों में स्कूली नौनिहालों को मिलेगी एस्कार्ट की सुविधा- सीएम](https://bhaukaalnews.com/schoolchildren-in-wildlife-affected-areas-will-receive-escort-services-cm/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानव वन्यजीव संघर्ष को खत्म करने के लिए वन विभाग के साथ ही शासन-प्रशासन के स्तर पर भी प्रभावी प्रयास किये जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना की सूचना मिलने के 30 मिनट के अन्दर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच जाए। इसके लिए संबंधित डीएफओ और रेंजर की जिम्मेदारी तय की जाए। प्रभावितों को आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने पौड़ी में मानव- वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं के दृष्टिगत पौड़ी के डीएफओ […] - [सीएम धामी के 4 साल के कार्यकाल को विशेषज्ञों ने बताया बेमिसाल।](https://bhaukaalnews.com/experts-have-described-cm-dhamis-four-year-tenure-as-exceptional/): सीएम धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार साल पूरा होने के उपलक्ष्य में बुधवार को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों के विषय-विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, उद्यमियों, जनप्रतिनिधियों तथा बुद्धिजीवियों ने प्रतिभाग कर अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल से अधिक के कार्यकाल को राज्य हित में उनके द्वारा लिये गए निर्णयों को बेमिसाल बताया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती द्वारा लिखित पुस्तक नायक से जननायक तथा धामी की धमक […] - [धामी मंत्रिमंडल की बैठक खत्म, 19 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।](https://bhaukaalnews.com/the-dhami-cabinet-meeting-has-concluded-and-19-important-proposals-have-been-approved/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 19 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। जिसमें मुख्य रूप से उत्तराखंड सरकार ने जन विश्वास नियोजन एक्ट को मंजूरी दे दी है। जिसके तहत छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा को समाप्त करते हुए सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान किया जाएगा। इसके अलावा ट्रांसमिशन लाइन और बिजली लाइनों के दौरान भूमि मालिकों को मिलने वाली मुआवजा राशि को भी बढ़ाया गया है। कैबिनेट बैठक में इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर…….. – भारत सरकार की साल 2024 में आई इंटर स्टेट ट्रांसमिशन लाइन कंस्ट्रक्शन मुआवजा को […] - [परिवीक्षाधीन पीसीएस अधिकारियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, न्याय, निष्पक्षता और ईमानदारी एक अधिकारी की पहचान। ](https://bhaukaalnews.com/probationary-pcs-officers-met-with-cm-dhami-justice-fairness-and-honesty-are-the-hallmarks-of-an-officer/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में परिवीक्षाधीन पीसीएस अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके आगामी प्रशासनिक दायित्वों के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा केवल एक रोजगार नहीं है, बल्कि यह जनता के प्रति जिम्मेदारी और सेवा की भावना से जुड़े ‘ईश्वरीय कार्य’ के समान है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में आने वाले युवा अधिकारी राज्य की रीढ़ माने जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी सेवा का मूल उद्देश्य जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। […] - [गन्ना समर्थन मूल्य बढ़ाने पर किसानों ने सीएम धामी का जताया आभार। ](https://bhaukaalnews.com/farmers-expressed-their-gratitude-to-cm-dhami-for-increasing-the-support-price-of-sugarcane/): सीएम पुष्कर सिंह धामी बुधवार को खटीमा दौरे पर रहे। इस दौरान क्षेत्र के किसानों ने गन्ना समर्थन मूल्य में उल्लेखनीय बढ़ोतरी किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके निर्णय के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने मुख्यमंत्री धामी को गन्ना, पर्वतीय क्षेत्रों की पारंपरिक कृषि उपज, गडेरी, माल्टा, अदरक और शहद से भरी विशेष टोकरी भेंट की। महेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से गन्ने के समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि से प्रदेश के […] - [संस्कृत उत्थान के लिए उच्च स्तरीय आयोग का होगा गठन, सीएम धामी ने की घोषणा।](https://bhaukaalnews.com/a-high-level-commission-will-be-formed-for-the-promotion-of-sanskrit-chief-minister-dhami-announced/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने संस्कृत भाषा के उत्थान एवं विकास के लिए एक उच्च स्तरीय आयोग के गठन की घोषणा की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और विद्वानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा: वैश्विक ज्ञान के विकास में संस्कृत का योगदान जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित यह सम्मेलन भारतीय सभ्यता की गौरवमयी जड़ों को विश्व पटल पर मजबूती से प्रस्तुत करता है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस दो दिवसीय सम्मेलन में भारत सहित विभिन्न देशों […] - [राजस्थान में अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला- तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का सीएम ने किया लोकार्पण।](https://bhaukaalnews.com/cm-inaugurated-the-second-floor-of-all-india-uttarakhand-dharamshala-tirtharaj-pushkar-in-rajasthan/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अजमेर, राजस्थान स्थित अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला आश्रम, तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी, स्थानीय नागरिक तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सर्वप्रथम वे तीर्थराज पुष्कर की पवित्र भूमि पर विराजमान सृष्टि के आदि रचयिता, वेदों के प्रणेता भगवान ब्रह्माजी को साष्टांग प्रणाम करते हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थराज पुष्कर की इस तपोमय भूमि पर उपस्थित होना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य एवं प्रसन्नता का विषय है। मुख्यमंत्री […] - [प्रदेश में बढ़ते वन्यजीव संघर्ष पर सीएम ने जताई चिंता, अब घायलों का पूरा खर्च वहन करेगी सरकार। ](https://bhaukaalnews.com/cm-expressed-concern-over-increasing-wildlife-conflict-in-the-state-now-the-government-will-bear-the-entire-expenses-of-the-injured/): उत्तराखंड राज्य में इन दोनों भालू का आतंक देखा जा रहा है जिसके चलते शासन प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। पिछले कुछ महीनो में ही पर्वतीय क्षेत्रों में भालू के हमले के मामले काफी अधिक देखे गए हैं। जिसके चलते वन विभाग लगातार लोगों से सावधानियां बरतने की अपील कर रहा है। प्रदेश भर में चर्चाओं का विषय बना भालू के आतंक को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव वन के साथ बैठक की। बैठक के दौरान सीएम ने निर्देश दिए कि भालू या फिर अन्य वन्य जीवों के हमले में घायल […] - [सीएम ने आईएएस अधिकारियों को दी स्पष्ट हिदायत, फाइलों में न हो देरी, लक्ष्य आधारित हों निर्णय।](https://bhaukaalnews.com/the-cm-gave-clear-instructions-to-the-ias-officers-that-there-should-be-no-delay-in-files-and-decisions-should-be-target-based/): उत्तराखंड राज्य में आयोजित दो दिवसीय एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस, शनिवार को संपन्न होने के बाद आज सीएम धामी की अध्यक्षता में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन समेत सभी आईएएस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह किसी औपचारिक संबोधन का अवसर नहीं है, बल्कि उनकी प्रशासन के लिए संवेदनशील और आत्मीय भावनाओं को साझा करने का अवसर है। साथ ही सीएम ने आईएएस अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दिया कि फाइलों में देरी न हो और निर्णय लक्ष्य आधारित हों। सीएम ने कहा कि […] - [सीएम धामी का आह्वान, किताबें पढ़ने की आदत को दे बढ़ावा, बुके नहीं बुक दीजिए।](https://bhaukaalnews.com/cm-dhamis-appeal-promote-the-habit-of-reading-books-give-books-not-bouquets/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रतिष्ठित लेखक जय सिंह रावत की ओर से लिखित पुस्तक उत्तराखंड राज्य का नवीन राजनीतिक इतिहास का विमोचन किया। ये पुस्तक उत्तराखंड राज्य के राजनीतिक, प्रशासनिक एवं क्रमिक विकास की संपूर्ण और प्रामाणिक दस्तावेज़ी यात्रा को दर्शाती है। सीएम ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत ने राज्य के गठन के बाद की 25 सालों की राजनीतिक यात्रा को जिस सुसंगतता और प्रमाणिकता के साथ संकलित किया है, वह काफी सराहनीय है। वही, पुस्तक विमोचन के दौरान सीएम ने कहा कि उत्तराखंड के इतिहास, संस्कृति और […] - [अधिवक्ताओं की समस्याओं के सामधान को गठित होगी समिति, संगठन के पदाधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात। ](https://bhaukaalnews.com/a-committee-will-be-formed-to-solve-the-problems-of-the-advocates-the-officials-of-the-organization-met-the-cm/): राजधानी देहरादून के पुरानी जिला अदालत की खाली जमीन पर चैंबर निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ता लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे है। ऐसे में शुक्रवार को संघर्ष समिति बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने नए जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए आवंटित भूमि पर और पुराने जिला जजी परिसर की भूमि अधिवक्ताओं के पक्ष में आबंटित करने के साथ ही दोनों स्थानों पर सरकार की ओर से अधिवक्ताओं के चैंबरों के निर्माण […] - [उत्तराखंड में 15 साल पुराने कमर्शियल वाहनों की नई फिटनेस फीस दरें अगले एक साल तक नहीं होंगी लागू। ](https://bhaukaalnews.com/the-new-fitness-fee-rates-for-15-year-old-commercial-vehicles-in-uttarakhand-will-not-be-applicable-for-the-next-one-year/): राज्य सरकार ने उत्तराखंड के वाहन स्वामियों को बड़ा राहत देते हुए 15 साल पुराने कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस को यथावत रखने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने फिटनेस फीस में वृद्धि को आगामी 21 नवंबर 2026 तक के लिए स्थगित कर दिया है। इस संबंध में परिवहन विभाग के सचिव बृजेश संत ने अधिसूचना जारी कर दी गई है। परिवहन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राज्यपाल ने मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा-65 की उपधारा (2) के खण्ड (ज) के साथ पठित केन्द्रीय मोटरयान नियमावली, 1989 के नियम-81 […] - [रुड़की स्थित जीवनदीप आश्रम में आयोजित पाँच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी। ](https://bhaukaalnews.com/cm-dhami-participated-in-the-five-day-religious-and-social-festival-organized-at-jeevandeep-ashram-in-roorkee/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुड़की के जीवनदीप आश्रम में आयोजित भव्य पाँच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने सनातन संस्कृति के संरक्षक परम पूजनीय संत-महात्माओं, धर्माचार्यों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि संत समाज जीवन्त तीर्थ के समान होता है, जो समाज को सत्पथ की ओर प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने परमपूज्य पद्मभूषण ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए परमपूज्य जगद्गुरु महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि जी महाराज सहित सभी संतजनों को साष्टांग प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि संतों की दिव्य उपस्थिति मन और आत्मा में […] - [मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिहार में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल।](https://bhaukaalnews.com/chief-minister-pushkar-singh-dhami-attended-the-swearing-in-ceremony-of-the-newly-elected-government-in-bihar/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गाँधी मैदान, पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बिहार और उत्तराखंड के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार राज्य नई ऊर्जा और संकल्प के साथ विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने देशभर से पहुंचे विभिन्न राज्यों के गणमान्य नेताओं से भी शिष्टाचार भेंट […] - [मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 142.25 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।](https://bhaukaalnews.com/chief-minister-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-development-projects-worth-rs-142-25-crore-in-gairsain/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखण्ड के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद की 142.25 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया, जिनमें 43.63 करोड़ की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा 98.62 करोड़ रुपये की 33 विकास योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल […] - [प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती अवसर पर किया विशेष डाक टिकट का विमोचन।](https://bhaukaalnews.com/prime-minister-narendra-modi-released-a-special-postage-stamp-on-the-occasion-of-the-silver-jubilee-of-the-establishment-of-uttarakhand-state/): देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अवसर पर आज देहरादून आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड डाक परिमंडल द्वारा राज्य के प्रमुख तीर्थ स्थलों एवं सांस्कृतिक प्रतीकों पर आधारित विशेष डाक टिकट श्रृंखला का विमोचन किया। इस विशेष डाक टिकट श्रृंखला के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान की गई है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत राज्य के 28,000 से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹62 करोड़ से अधिक की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के […] - [प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपलब्धियों को सराहते हुए, भविष्य का रोडमैप प्रस्तुत किया।](https://bhaukaalnews.com/prime-minister-narendra-modi-while-appreciating-the-achievements-presented-the-roadmap-for-the-future/): उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, रजत जयंती पर्व के मुख्य समारोह में लिए रविवार को देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 8260 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होने उत्तराखंड की गत 25 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए, अगले 25 वर्षो के लिए रोडमैप के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एफआरआई परिसर में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गढ़वाली – कुमांऊनी में प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि, नौ नवंबर का दिन उत्तराखंड वासियों की लंबी तपस्या का फल है। ये दिन प्रत्येक उत्तराखंडवासी को […] - [पहाड़ी बोली, पहाड़ी टोपी, पीएम का हर अंदाज पहाड़ी, उत्तराखंड से गहरा कनेक्ट कर गए पीएम नरेंद्र मोदी।](https://bhaukaalnews.com/pahadi-dialect-pahadi-cap-every-style-of-the-pm-is-pahadi-pm-narendra-modi-has-created-a-deep-connection-with-uttarakhand/): सिर पर पहाड़ी टोपी और भाषण में जगह-जगह गढ़वाली कुमाऊनी बोली। उत्तराखंड के रजत जयंती के मुख्य कार्यक्रम में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर अंदाज पहाड़ीपन से घुला-मिला दिखा। उन्होंने गढ़वाली कुमाऊनी के कई-कई वाक्य बोले। वो भी कई बार। अक्सर प्रधानमंत्री उत्तराखंड के कार्यक्रमों में पहाड़ी बोली-भाषा का इस्तेमाल करते रहे हैं, मगर आज के भाषण में उन्होंने जितनी गढ़वाली कुमाऊनी बोली, उतनी कभी नहीं बोली थी। ये ही वजह रही, कि उत्तराखंड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस बार और भी गहरा कनेक्ट महसूस किया। प्रधानमंत्री ने अपने चिर-परिचित अंदाज में भाषण की शुरूआत की […] - [प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में नैनी सैनी हवाई अड्डे, पिथौरागढ़ के अधिग्रहण हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर। ](https://bhaukaalnews.com/signing-of-mou-for-acquisition-of-naini-saini-airport-pithoragarh-in-the-presence-of-prime-minister-narendra-modi/): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आज भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और उत्तराखंड सरकार के बीच पिथौरागढ़ स्थित नैनी सैनी हवाई अड्डे के अधिग्रहण के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह ऐतिहासिक समझौता उत्तराखंड के पर्वतीय अंचल में सुगम, सुरक्षित और टिकाऊ हवाई संपर्क की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नैनी सैनी हवाई अड्डे का कुल क्षेत्रफल लगभग 70 एकड़ है। यहां का टर्मिनल भवन व्यस्त समय में 40 यात्रियों को सेवा प्रदान करने में सक्षम है। साथ ही, एप्रन एक समय में दो विमानों (कोड-2B) को समायोजित करने की सुविधा से सुसज्जित है। इस अधिग्रहण […] - [उत्तराखंड राज्य की जयंती पर आयोजित समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने 8260.72 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।](https://bhaukaalnews.com/pm-narendra-modi-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-schemes-worth-rs-8260-72-crore-in-the-function-organized-on-the-birth-anniversary-of-uttarakhand-state/): उत्तराखंड राज्य की जयंती पर आयोजित समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने 8260.72 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है। कार्यक्रम के दौरान पीएम ने 7329.06 करोड़ की 19 योजनाओ का शिलान्यास किया। सिंचाई विभाग- सौंग बांध पेयजल परियोजना – 2491.96 करोड़ रुपए की देहरादून और टिहरी जनपद में प्रस्तावित सौंग बांध पेयजल परियोजन से देहरादून जनपद में 150 एमएलडी पेयजल आपूर्ति होगी। परियोजना में 130 मीटर ऊंचा बांध बनाया जाएगा। इससे देहरादून शहर की जलापूर्ति में सुधार होगी। पिथौरागढ के धारचूला में कालीनदी के दांये पार्श्व में स्थित विभिन्न स्थलों पर बाढ़ सुरक्षा योजना कार्य के लिए […] - [पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार के प्रयास ला रहे हैं रंग। ](https://bhaukaalnews.com/dhami-governments-efforts-to-promote-tourism-are-bearing-fruit/): देहरादून। पर्यटन- तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए जारी पुष्कर सिंह धामी सरकार के प्रयास रंग लाने लगे हैं, बीते तीन साल उत्तराखंड में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं। इससे होम स्टे, होटल, ढाबा संचालकों, महिला स्वयं सहायता समूहों से लेकर परिवहन कारोबारियों तक की आजीविका को सहारा मिला है। प्रदेश सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड में पर्यटन- तीर्थाटन लगातार बढ़ रहा है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड में बीते तीन साल में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं। खास बात यह है कि उत्तराखंड का पर्यटन अब बहुआयामी हो चला है, पर्यटक […] - [उत्तराखण्ड में लागू होगा ग्रीन सेस, राज्य गठन के 25 साल पूर्ण होने पर सरकार की नई पहल।](https://bhaukaalnews.com/green-cess-will-be-implemented-in-uttarakhand-a-new-initiative-of-the-government-on-completion-of-25-years-of-formation-of-the-state/): देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए “ग्रीन सेस” लागू करने की घोषणा की है। यह सेस अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर वसूला जाएगा, जिससे प्राप्त धनराशि वायु प्रदूषण नियंत्रण, हरित अवसंरचना और स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन पर खर्च की जाएगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के 25 वर्ष पूरे होने पर यह हमारी प्रतिबद्धता है कि हम राज्य को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण-मुक्त बनाएँ। ‘ग्रीन सेस’ से प्राप्त राजस्व का उपयोग वायु गुणवत्ता सुधार, हरित अवसंरचना […] - [सीमांत माणा गाँव में संस्कृति, परंपरा और देशभक्ति की अद्भुत संगम झलक।](https://bhaukaalnews.com/a-wonderful-confluence-of-culture-tradition-and-patriotism-in-the-border-village-of-mana/): माणा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को देश के प्रथम गाँव माणा में आयोजित दो दिवसीय “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” के समापन समारोह में पहुँचे। इस आयोजन में स्थानीय समुदायों, पर्यटकों और गणमान्य अतिथियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। महोत्सव का संचालन भारतीय सेना एवं उत्तराखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सीएम ने महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय जनता, सेना और प्रशासन के सुचारू समन्वय से यह आयोजन बेहद सफल रहा, जिसने सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और आर्थिकी को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है। सीएम ने जिला प्रशासन व सेना […] - [शहीद स्मरण समारोह में सीएम ने 11 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास। ](https://bhaukaalnews.com/cm-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-11-schemes-in-the-martyrs-memorial-ceremony/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज रिखणीखाल, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित शहीद स्मरण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 102.82 करोड़ रुपये की लागत से 11 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 56.58 करोड़ रुपये की लागत की 06 योजनाओं का लोकार्पण तथा 46.24 करोड़ रुपये की लागत की 05 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज रिखणीखाल का नाम गुणानंद के नाम पर रखने, विकासखंड रिखणीखाल में दलमोटा से बल्ली तक का मिलान कार्य करने, विकास खण्ड रिखणीखाल में प्रेक्षागृह का निर्माण करने, […] - [धामी सरकार के चार वर्ष- उपलब्धियाँ और विकास की दिशा पर चर्चा। ](https://bhaukaalnews.com/four-years-of-dhami-government-discussion-on-achievements-and-direction-of-development/): हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और नीतियों पर विचार-विमर्श कार्यक्रम “धामी सरकार के चार वर्ष: उपलब्धियाँ” शीर्षक से आयोजित किया गया। इस चर्चा में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, शिक्षाविदों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) प्रदीप जोशी, अध्यक्ष, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) एवं पूर्व अध्यक्ष, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने चार वर्षों में विकास, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का नया अध्याय लिखा है। उन्होंने नकल विरोधी कानून और समान नागरिक संहिता (UCC) को राज्य […] - [गौरा देवी के जन्म शताब्दी के अवसर पर विशेषीकृत माई स्टाम्प किया गया जारी। ](https://bhaukaalnews.com/specialized-my-stamp-issued-on-the-occasion-of-birth-centenary-of-gaura-devi/): चमोली। शनिवार को डाक विभाग उत्तराखंड द्वारा रैणी गाँव, जोशीमठ, चमोली में चिपको आंदोलन की प्रणेता तथा पर्यावरण संरक्षण की प्रतीक स्वर्गीय गौरा देवी की जन्म शताब्दी के अवसर पर एक विशेषीकृत माई स्टाम्प (कस्टमाइज्ड माई स्टाम्प) तथा विशेष आवरण जारी किया गया। चिपको आंदोलन की प्रणेता गौरा देवी का जन्म सन 1925 में जोशीमठ के लाता गांव में हुआ था। विवाहोपरांत वह रैणी गाँव की निवासी बन गईं। मार्च 1974 में उनके नेतृत्व में रैणी तथा लाता गाँव की महिलाओं ने ठेकेदारों से गाँव के समीप स्थित जंगलों (जो कि वर्तमान में नंदा देवी बायोस्फियर रिज़र्व का हिस्सा है) […] - [मुख्यमंत्री ने तमाम विकास योजनाओं के लिए 163.52 करोड़ की दी वित्तीय स्वीकृति। ](https://bhaukaalnews.com/the-chief-minister-gave-financial-approval-of-rs-163-52-crore-for-various-development-schemes/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल जिले के धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत लालूरी घियाकोटी क्यार्दा की चली मोटर मार्ग का पुननिर्माण एवं सुधारीकरण कार्य हेतु रु 4.16 करोड़ के साथ रणकौची मन्दिर, चम्पावत हेतु उत्तराखण्ड परियोजना विकास एवं निर्माण निगम लि० द्वारा आगणित धनराशि के सापेक्ष 4.57 करोड़ धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाईन रेसकोर्स देहरादून में पेयजल योजना (नई पाईप लाईन एवं ओवर हेड टैंक) के निर्माण कार्य हेतु 05 करोड़, पुलिस लाईन रेसकोर्स देहरादून में टाईप द्वितीय (ब्लॉक-सी) के 120 आवासों के निर्माण हेतु 51 करोड़ तथा लोक सेवा […] - [मुख्यमंत्री ने किया 185.20 करोड़ से बनने वाले शारदा कॉरिडोर परियोजना के पहले चरण का शुभारंभ।](https://bhaukaalnews.com/the-chief-minister-inaugurated-the-first-phase-of-the-sharda-corridor-project-to-be-built-at-a-cost-of-rs-185-20-crore/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदा घाट, टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 185.20 करोड़ रुपए से बनने वाले शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा शारदा कॉरिडोर परियोजना हमारी आस्था, सांस्कृतिक, धरोहर और सतत विकास का केंद्र है। मुख्यमंत्री ने कहा शारदा कॉरिडोर का उद्देश्य बनबसा से माता रंकोची तक की घाटी को धर्म, प्रकृति और रोजगार के सुंदर संगम के रूप में विकसित करना है। यह भूमि अब केवल आस्था का केंद्र नहीं रहेगी, बल्कि यहाँ के लोगों के जीवन में आर्थिक समृद्धि और अवसरों की नई धारा भी […] - [चंपावत में खोला जाएगा कृषि विश्वविद्यालय- मुख्यमंत्री धामी](https://bhaukaalnews.com/agricultural-university-to-be-opened-in-champawat-chief-minister-dhami/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदा घाट, टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 20.50 करोड़ रुपए की 10 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंतनगर की तर्ज पर चंपावत में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने एवं छीनीगोठ क्षेत्र में बाढ़ राहत एवं सुरक्षा कार्य किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छीनीगोठ एवं आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ राहत एवं सुरक्षा कार्य कराए जाने से यह क्षेत्र मानसून में होने वाले क्षत्रि से बच सकेगा और कृषि भूमि व सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मददगार […] - [मुख्यमंत्री ने टनकपुर में भैया दूज समारोह में किया प्रतिभाग, महिलाओं ने किया पारंपरिक पूजन।](https://bhaukaalnews.com/chief-minister-participated-in-bhaiya-dooj-celebrations-in-tanakpur-women-performed-traditional-puja/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने एक दिवसीय जनपद चंपावत भ्रमण के दौरान बनबसा और टनकपुर क्षेत्र में स्थानीय महिलाओं द्वारा आयोजित भैया दूज (च्यूड़ा पूजन) समारोह में प्रतिभाग किया। कुमाऊं की गौरवशाली परंपरा का प्रदर्शन कर महिलाओं ने पारंपरिक रूप से कुमाऊं का प्रसिद्ध ‘च्यूड़ा पूजन’ नाम से जाना जाता है। इस पवित्र अनुष्ठान के माध्यम से, महिलाओं ने मुख्यमंत्री की लंबी आयु, स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। यह पूजन भाई-बहन के अटूट बंधन और लोक परंपराओं के प्रति स्थानीय लोगों की गहरी आस्था का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान महिलाओं द्वारा दिए गए […] - [अग्निवीर भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण के लिए एसओपी तैयार, खेल एवं युवा कल्याण देगा ट्रेनिंग। ](https://bhaukaalnews.com/sop-ready-for-free-pre-recruitment-training-of-agniveer-sports-and-youth-welfare-will-provide-training/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग सेना में अग्निवीर बनकर देश की सेवा करने के इच्छुक युवक- युवतियों को भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण देगा। इसके लिए विभाग ने एसओपी तैयार कर ली है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों खेल एवं युवा कल्याण विभाग को प्रदेश के युवाओं को अग्निवीर भर्ती के लिए प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए थे। ताकि वो उत्तराखंड की महान सैन्य परंपरा के अनुसार सेना में अपना करियर बना सके। इसी क्रम में विभाग ने युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण देने की तैयारी पूरी कर ली है। […] - [केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहे मौजूद।](https://bhaukaalnews.com/the-doors-of-kedarnath-dham-were-closed-chief-minister-pushkar-singh-dhami-was-also-present/): विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट आज गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 (भैया दूज, कार्तिक शुक्ल सप्तमी, अनुराधा नक्षत्र) के पावन अवसर पर प्रातः 08:30 बजे विधिवत रूप से बंद हो गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। कपाट बंद होने से पूर्व मंदिर को पुष्पों से भव्य रूप में सजाया गया। सेना के बैंड की भक्ति धुनों और “जय बाबा केदार” के जयघोष के साथ मंदिर परिसर श्रद्धाभाव से गूंज उठा। ठंडे मौसम के बावजूद लगभग 10 हजार श्रद्धालु कपाट बंद होने की ऐतिहासिक घड़ी के साक्षी बने। कपाट बंद करने की प्रक्रिया […] - [कपाट बंद होने के मौके पर केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी।](https://bhaukaalnews.com/cm-dhami-reached-kedarnath-dham-on-the-occasion-of-closing-of-the-doors/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कपाटबंद होने के मौके केदारनाथ धाम पहुंच, प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की है। मुख्यमंत्री ने धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। सनातन आस्था का प्रमुख केंद्र केदारनाथ मंदिर के कपाट गुरुवार को शीतकाल के लिए विधि विधान के साथ बंद हो गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी खास तौर पर केदारनाथ पहुंचे, उन्होंने केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना करते हुए, प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय तीर्थ पुरोहितों और तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री […] - [निराश्रित गोवंश के लिए 54 गौ सदनों का हो रहा है निर्माण- सीएम](https://bhaukaalnews.com/54-cow-shelters-are-being-constructed-for-destitute-cattle-cm/): सनातन धर्म में गोवर्धन पूजा का भी एक विशेष महत्व है। क्योंकि गोवर्धन पूजा अहंकार पर भक्ति और प्रकृति की शक्ति की विजय का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा, इस दिन विशेष रूप में गौ माता की भी पूजा की जाती है। इसका मुख्य कार्यक्रम कृष्ण नगरी में किया जाता है। लेकिन आज, मथुरा वृन्दावन के अलावा उत्तराखंड समेत तमाम क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जन कल्याण की […] - [ब्लड कैंसर पीड़ित बालक के उपचार के लिए सीएम ने परिजनों से की बात, हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन।](https://bhaukaalnews.com/the-chief-minister-spoke-to-the-family-members-regarding-the-treatment-of-the-child-suffering-from-blood-cancer-and-assured-them-of-all-possible-help/): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर अपनी मानवीय संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया। मुख्यमंत्री जी ने कोटद्वार (जिला पौड़ी गढ़वाल) निवासी प्रीति नेगी से फोन पर वार्ता कर उनके 12 वर्षीय पुत्र सुशांत नेगी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। प्रीति नेगी ने अपने पुत्र, जो ब्लड कैंसर से पीड़ित है, के उपचार हेतु सहायता की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र प्रेषित किया था। पत्र का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से नेगी से संपर्क साधा और बालक सुशांत के उपचार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री […] ## Pages - [Home](https://bhaukaalnews.com/home/) - [Contact Us](https://bhaukaalnews.com/contact-us/): Founder – RohitE-mail – Bhaukaalnews.com@gmail.comMob – 9084591590Office Add – 19, cross -5, Tapovan enclave, Raipur, Dehradun, Uttarakhand - [Contact Us](https://bhaukaalnews.com/contact-us-2/): Rohit Kumar Email – bhaukaalnews.com@gmail.com Mob – 9084591590 Office – 19, Tapovan Enclave, Raipur, Dehradun, Uttarakhand. - [About](https://bhaukaalnews.com/about/) - [Home](https://bhaukaalnews.com/) [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)