रुद्रप्रयाग जिले के सारी-झालीमठ में अचानक हुए भूस्खलन से गांव खतरे की जदद में आ गया है। भूस्खलन होने से ग्रामीणों में खौफ का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद से गांव के 11 परिवार डर के साये में हैं, जिन्हें प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर ठहरा दिया है। बता दें कि सोमवार सुबह के समय जिले के सारी-झालीमठ गांव में अचानक भूस्खलन हो गया, जिसकी वीडियो ग्रामीणों ने बना दी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक गौशाला अचानक से धराशाई हो रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया में डालने के बाद हर तरफ डर का माहौल पैदा हो गया है।
हर कोई ग्रामीणों की संत-खबर पूछने लगा। सोशल मीडिया से जिला प्रशासन को सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। अचानक हुए भूस्खलन से ग्रामीणों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों का कहना है कि सारी-झालीमठ के ग्रामीण खतरे की जद में आ गये हैं। घटना के बाद प्रशासन की ओर से तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू की।
राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र सारी के अंतर्गत ग्राम झालीमठ में भूस्खलन होने के कारण गांव को खतरा पैदा हो गया है। जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए तहसीलदार, पटवारी एवं आपदा प्रबंधन की टीम सहित तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया गया, जिसमें 11 परिवारों को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन एवं अन्य मकानों में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन में किसी प्रकार की कोई जानमाल एवं पशु की कोई हानि नहीं हुई है।



Sau vài lần trải nghiệm moviebox , mình cảm thấy tốc độ tải game rất ổn. TONY09-03
Fastidious replies in return of this difficulty with furm
arguments aand explaining thhe whole thing
on thee topic of that. xnxx