शिक्षक पर लगा एनएसएस कैंप में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज

उत्तराखण्ड क्राइम

पौड़ी जिले के चौबटाखाल विधानसभा के तहसील चौबट्टाखाल के अंतर्गत जनता इंटरमीडिएट कॉलेज सुरखेत के शिक्षक पर विद्यालय के छात्राओं के अभिभावकों ने छात्राओं से छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। साथ ही अभिभावकों ने छात्राओं से छेड़छाड़ के संबंध में राजस्व पुलिस को तहरीर दी गयी। तहसीलदार चौबट्टाखाल श्रेष्ठ गुनसोला ने बताया कि अविभावकों द्वारा दी गई तहरीर में बताया कि मार्च प्रथम सप्ताह में जनता इंटरमीडिएट कॉलेज सुरखेत का सात दिवसीय एनएसएस शिविर इंटरमीडिएट कॉलेज में शुरू हुआ था।

शिविर के दौरान शिक्षक रामेंद्र भंडारी ने छात्राओं से छेड़छाड़ की। और इसके बारे में किसी को ना बताने की धमकी दी। एनएसएस शिविर खत्म होने के उपरांत छात्राओं ने आपबीती घर पर बतायी। जिस पर 11 मार्च को अभिभावकों ने राजस्व पुलिस में तहरीर दी है। तहरीर के बाद राजस्व पुलिस ने पोक्सो व सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले को रेगुलर पुलिस हस्तांतरित करने के लिए भेजा गया था। जिसे जिला अधिकारी पौड़ी द्वारा मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी पौड़ी डॉक्टर विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त मामले को राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया है व जल्द से जल्द जांच कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी आनंद भारद्वाज ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही जांच टीम गठित कर दी गई है। जिसके लिये खण्ड शिक्षा अधिकारी एकेश्वर को जांच सौंपी गयी है। जांच के उपरान्त दोषी पाये जाने पर उचित कार्यवाही की जायेगी। वहीं, उन्होंने बताया कि किसी भी शिक्षक द्वारा किये गये अमर्यादित कार्य को बिल्कुल भी बर्दास्त नही किया जायेगा।

111 thoughts on “शिक्षक पर लगा एनएसएस कैंप में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज”

  1. What you said made a bunch of sense. But, what about this?

    suppose you typed a catchier post title? I ain’t
    saying your information is not solid, but what if
    you added a headline that grabbed a person’s attention? I mean शिक्षक पर लगा एनएसएस
    कैंप में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा
    दर्ज – Bhaukaal News is kinda vanilla. You could glance at Yahoo’s home page and note how
    they create post headlines to get people to click. You might try adding a video or a related pic or two to grab people
    excited about everything’ve got to say. Just my opinion, it could make your blog a little livelier.
    xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *