चारधाम में प्रधानमंत्री के नाम होगी पहली पूजा

उत्तराखंड शासन उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा पर्यटन

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 3 मई को अक्षय तृतीय के दिन शुरू हो रही है। ऐसे में विभागीय स्तर पर तैयारियो को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जो कुछ तैयारियां जो बची हैं उनको 3 मई तक पूरा कर लिया जाएगा। मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चारधाम आने के लिए न्योता दिया गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि चारों धामों में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की जाएगी। इस दौरान देश व प्रदेश के अमन चयन को लेकर प्रार्थना की जाएगी।

वहीं, उन्होंने मंत्रियों के अलग-अलग बयानों पर विराम लगा दिया। बीते रोज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा दिए गए बयान की चारधाम में आने वाले सभी यात्रियों को आरटीपीएसआर रिपोर्ट लाने आवश्यक होगी, इस पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ऐसी कोई एसओपी जारी नहीं की गई है। उन्होंने साफ किया कि यह उनका निजी बयान हो सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि चारधाम में आने वाले यात्रियों को मास्क और सैनिटाइजर लाना अनिवार्य होगा।

4 thoughts on “चारधाम में प्रधानमंत्री के नाम होगी पहली पूजा”

  1. Hurrah, that’s what I was exploring for, what a information! present here at this blog, thanks admin of this
    website. xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *