कपाट खुलने के लिए देवडोलियों के धामों को प्रस्थान का कार्यक्रम जारी, जानिए कब देवदोलिया धामों के लिए होंगी रवाना

उत्तराखंड शासन उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा पर्यटन

चारधाम के कपाट खुलने के लिए देव डोलियों का धामों के लिए प्रस्थान का कार्यक्रम जारी कर दिया गया हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया है कि श्री केदारनाथ धाम कपाट 6 मई शुक्रवार को सुबह 6.15 पर खुलेंगे। लिहाजा भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली के प्रस्थान का कार्यक्रम के तहत भैरव पूजा 1 मई रविवार है। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली धाम प्रस्थान‌ 2 मई सोमवार सुबह 9 बजे होगा। 2 मई प्रथम पडाव विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी प्रवास रहेगा।

3 मई यानी मंगलवार को गुप्तकाशी से 8 बजे प्रात: फाटा प्रस्थान एवं प्रवास रहेगा। 4 मई बुधवार फाटा से प्रात: 8 बजे गौरामाई मंदिर गौरीकुंड प्रस्थान एवं प्रवास गौरीकुंड रहेगा। 5 मई बृहस्पतिवार गौरीकुंड से सुबह 6 बजे भगवान की पंचमुखी डोली गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी। 6 मई शुक्रवार प्रात: 6 बजकर 15 मिनट पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खुलेंगे।

साथ ही मीडिया प्रभारी ने बताया कि बदरीनाथ धाम कपाट  8 मई रविवार को 6 बजकर 25 मिनट पर खुले़गे। बदरीविशाल देवडोली प्रस्थान कार्यक्रम के तहत 6 मई शुक्रवार सुबह 9 बजे नृसिंह मंदिर जोशीमठ से आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी एवं तेलकलश गाडू घड़ा सहित  बदरीनाथ धाम के रावल योगध्यान बदरी प्रस्थान एवं प्रवास पांडुकेश्वर रहेगा तथा 7 मई शनिवार प्रात: योग बदरी पांडुकेश्वर से आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी, रावल जी सहित देवताओं के खजांची श्री कुबेर जी एवं भगवान के सखा उद्धव जी, गाडू घड़ा तेल कलश, बदरीनाथ धाम को पांडुकेश्वर से प्रात: 9 बजे  श्री बदरीनाथ धाम को प्रस्थान करेंगे तथा बदरीनाथ धाम पहुंचेगे।

इसके साथ ही 8 मई प्रात: 6 बजकर 25 मिनट पर शीतकाल हेतु श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। मंदिर समिति ग़गोत्री एवं मंदिर समिति यमुनोत्री  से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि 3 मई  मंगलवार दोपहर 11.15 बजे पूर्वाह्न है। यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि  3 मई  मंगलवार अपराह्न दिन 12.15 बजे है। यमुना जी की डोली 3 मई प्रात: शीतकालीन गद्दी स्थल खुशीमठ(खरसाली) से प्रस्थान करेगी‌। पवित्र हेमकुंड साहिब एवं श्री लोकपाल तीर्थ के कपाट रविवार 22 मई को को खुलेंगे।

1 thought on “कपाट खुलने के लिए देवडोलियों के धामों को प्रस्थान का कार्यक्रम जारी, जानिए कब देवदोलिया धामों के लिए होंगी रवाना”

  1. Grat webhlog rght here! Allso yyour wweb sijte loys up veey fast!

    Whhat host arre youu using? Can I gget your assoxiate link inn yojr host?
    I wiosh mmy site loaded upp ass fast as yours lol xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *