चारधाम यात्रा मार्ग पर दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर 77 अति संवेदनशील स्थलों पर लगाए जाएंगे क्रैश बैरियर

उत्तराखंड शासन उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा पर्यटन मौसम

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर अधिकारियों ने काम किया तो आने वाले दिनों में चारधाम राजमार्ग पर दुर्घटनाएं कम हो जाएंगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी एवं पौड़ी के चारधाम यात्रा मोटर मार्ग पर चिह्नित 77 अतिसंवेदनशील स्थलों पर क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग सतपाल महाराज और कैबिनेट मंत्री परिवहन विभाग चंदनराम दास को पत्र लिखकर सड़क हादसों के लिहाज से चिह्नित इन अति संवेदनशील स्थलों पर दो चरणों में क्रैश बैरियर लगाने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा मार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली क्षति की रोकथाम एवं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को गहरी खाई में गिरने से बचाने के लिए क्रैश बैरियर लगाए जाने की आवश्यकता है। चारधाम यात्रा मार्ग पर कई अति संवेदनशील स्थल मौजूद हैं। जहां दो क्रैश बैरियर के मध्य काफी फासला है, जो दुर्घटनाओं को रोकने में अपर्याप्त हैं। पुलिस विभाग द्वारा जनपद चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग टिहरी एवं पौड़ी के चारधाम यात्रा मोटर मार्ग पर 77 अतिसंवेदनशील स्थलों को चिह्नित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग सतपाल महाराज और कैबिनेट मंत्री परिवहन विभाग चंदनराम दास को इन अतिसंवदेनशील स्थलों में से शीर्ष 10 स्थलों पर शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर प्रथम फेस में 10 क्रैश बैरियर लगाने व शेष 67 स्थलों पर भी क्रैश बैरियर लगाने के लिए अपने स्तर से तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने की अपेक्षा की है। चिह्नित किए गए स्थानों पर दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। यह बात बार-बार उठती रही है कि ऐसे स्थानों पर नदी की स्नाइड क्रैश वैरियर या मलबे के ढेर लगा दिए जाएं तो काफी हद तक सड़क हादसे रोके जा सकते हैं।

1 thought on “चारधाम यात्रा मार्ग पर दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर 77 अति संवेदनशील स्थलों पर लगाए जाएंगे क्रैश बैरियर

  1. Khá bất ngờ vì giao diện ở đây nhìn rất chuyên nghiệp, ngoài ra còn có nhiều chương trình khuyến mãi hấp dẫn dành cho thành viên mới cricify for pc TONY08-17

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *