बड़ी खबर – मंत्रियों को सौंपा गया जिलों की जिम्मेदारी, जल्द शुरू होंगे जिला योजना के तहत होने वाले कार्य

उत्तराखंड शासन उत्तराखण्ड राजनीती

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के सभी मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंप दी है। दरअसल, नई सरकार के गठन के बाद से ही जिला योजना की बैठकर नहीं हो पा रही थी जिसके चलते जिला योजना का बजट भी खर्च नहीं हो पा रहा था लेकिन अब जब कैबिनेट मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जिला योजना की बैठक के ना होने की मुख्य वजह यही थी कि जिलों के प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति नहीं हो पाई थी। लिहाजा, जल्द ही जिला योजना की ना सिर्फ बैठकें होंगी बल्कि जिला योजना के तहत होने वाले काम भी शुरू हो पाएंगे। इस संबंध में नियोजन सचिव ने आदेश भी जारी कर दिए है।

इन मंत्रियों को इन जिलों का बनाया गया प्रभारी मन्त्री……

1- सतपाल महाराज को हरिद्वार की जिम्मेदारी

2- प्रेमचंद अग्रवाल को उत्तरकाशी और टिहरी की जिम्मेदारी

3- गणेश जोशी को उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी

4- धन सिंह रावत को अल्मोड़ा और चमोली की जिम्मेदारी

5- सुबोध उनियाल को देहरादून की जिम्मेदारी

6- रेखा आर्य को नैनीताल और चंपावत की जिम्मेदारी

7- चंदन राम दास को पिथौरागढ़ और पौड़ी की जिम्मेदारी

8- सौरभ बहुगुणा को रुद्रप्रयाग और बागेश्वर की जिम्मेदारी

1 thought on “बड़ी खबर – मंत्रियों को सौंपा गया जिलों की जिम्मेदारी, जल्द शुरू होंगे जिला योजना के तहत होने वाले कार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *