परिवहन मंत्री का बड़ा बयान, कहा जहा दुर्घटना हुई वहा नही है रोड सेफ्टी का कोई इंतजाम

उत्तराखंड शासन उत्तराखण्ड परिवहन पर्यटन मौसम स्वास्थ्य

यमुनोत्री मार्ग डामटा के पास बस दुर्घटना के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही परिवहन मंत्री चंदनराम दास ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अभी तक की जानकारी के अनुसार इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें चार यात्री घायल हो गए है। जिनका देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही, घटनास्थल पर पहुंचे परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने बड़ा बयान दिया है।

परिवहन मंत्री चंदन दास ने कहा कि यह बस दुर्घटना बहुत दुखद है लेकिन जब वह उस जगह पर निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां, रोड सेफ्टी के लिए कोई भी इंतजाम देखने को नहीं मिला। यही नहीं, एनएच होने के बाद भी यह सड़क सिंगल है, जिसका निर्माण होने की आवश्यकता हैं। यहां सड़क के किनारे सेफ्टी वॉल्स भी नही लगाए गए है। साथ ही  परिवहन मंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस नीति बनाए जाने की जरूरत है। जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए है।

आपको बता दे कि इस घटना में मृतकों के परिजनों को मुआबजा देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के साथ ही उत्तराखंड और केंद्र सरकार ने घोषणा की है। मध्यप्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये, और घायलों के परिजनों को 50-50 हज़ार रुपये दिए जाएंगे। तो वही, उत्तराखंड सरकार ने मृतकों के परिजनों को 1-1 लाख रुपये, और घायलों के परिजनों को 50-50 हज़ार रुपये देने की घोषणा की है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये, और घायलों के परिजनों को 50-50 हज़ार रुपये देने की घोषणा की है।

1 thought on “परिवहन मंत्री का बड़ा बयान, कहा जहा दुर्घटना हुई वहा नही है रोड सेफ्टी का कोई इंतजाम”

  1. I just like tthe helpful informatioon youu probide onn yohr articles.
    I wilpl boookmark your weblog annd check again ere frequently.
    I aam rather cerrtain I wipl be tokd many neww
    sfuff right here! Goood luck foor thee next! xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *