फ़िल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने मुख्यमंत्री से की मुलाक़ात, पहाड़ी टोपी पहनाकर सीएम ने किया स्वागत

आपदा उत्तराखंड शासन देश पर्यटन मनोरंजन

उत्तराखंड पहुंचे फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने नाना पाटेकर को पहाड़ी टोपी पहनाकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। फिल्म नीति को और अधिक आकर्षक बनाया जा रहा है ताकि राज्य में अधिक से अधिक फिल्म निर्माता आयें। सिंगल विंडो सिस्टम से शूटिंग की अनुमति प्रदान की जा रही है। शूटिंग हेतु कोई भी शुल्क नही लिया जा रहा है। 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य ने मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट (स्पेशल मेंशन) पुरस्कार प्राप्त किया है।

फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य फिल्मों की शूटिंग के लिए बहुत अच्छा है एवं फिल्मांकन के लिए वातावरण भी बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के लोग बहुत अच्छे हैं, यहां के लोगों के व्यवहार में सौम्यता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में फिल्म शूटिंग का उनका अच्छा अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि वे उत्तराखण्ड में अपना घर बनाना चाहते हैं। नाना पाटेकर उत्तराखण्ड में एक मराठी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

1 thought on “फ़िल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने मुख्यमंत्री से की मुलाक़ात, पहाड़ी टोपी पहनाकर सीएम ने किया स्वागत”

  1. continhuously i usedd too read smallerr articles oor reviews tbat also clear
    thgeir motive, andd that iss also happening with this paragraph which I am rading aat thus time.
    xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *