रक्षाबंधन त्योहार पर हर साल राज्य सरकार प्रदेश की महिलाओं के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा का प्रावधान करता रहा है इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। जारी किए गए आदेश के अनुसार रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के भीतर कहीं भी आने-जाने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
उत्तराखंड में रक्षा बंधन के त्यौहार को लेकर तैयारिया जोरो शोरो से चल रही है। जहाँ बाजार रंग- बिरंगी राखियो से सजे है। तो वही, भाई-बहनों के इस त्यौहार को ले कर हर तरफ ख़ुशी का माहोल है। रक्षा बंधन के दिन बहने अपने भाइयो को रक्षा का धागा बांधती है। शादी शुदा बहने अपने भाईयो के घर जा कर इस रस्म को पूरा करती है। जिसके लिए उन्हें दूर का सफर भी करना पड़ता है।
बहनों को होने वाली इस परेशानी को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों की एक दिन की सेवा फ्री कर दी गयी है। यानी रक्षाबंधन के दिन बहने, मुफ्त में परिवहन निगम की बसों में सफर कर सकेंगी। हालांकि, उत्तराखंड सरकार हर साल ही इस तरह का तौफा, प्रदेश की बहनों को देती रही है। यह सेवा सिर्फ उत्तराखंड राज्य में ही की गयी है। ताकि भाई-बहनों के त्यौहार पर बहनों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।



**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.