चंपावत के प्राथमिक स्कूल के शौचालय की छत ढहने से एक छात्र की मौत, 5 घायल

उत्तराखंड शासन उत्तराखण्ड क्राइम शिक्षा स्वास्थ्य

चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोन कांडा के जर्जर शौचालय की छत ढहने से एक छात्र की मौत 5 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर घायलों को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भेज दिया गया है लोहाघाट की एसडीएम रिंकु बिष्ट ने बताया कि आज सवेरे इंटरवल में बच्चे खेल रहे थे तभी खेल-खेल में जर्जर शौचालय की छत ढह कर बच्चों के ऊपर गिर गई।

शौचालय की छत के नीचे 6 बच्चे दब गए ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद छत के नीचे से घायल बच्चों को निकाला जिनमें से कक्षा तीसरी में पढ़ने वाले छात्र चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और 5 छात्र घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेज दिया गया छत गिरने की घटना में छात्र की मौत से प्रशासन में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी स्वास्थ्य विभाग की टीम और एसडीएम रिंकु बिष्ट पुलिस व फायर ब्रिगेड व शिक्षा अधिकारी अधिकारीकी मौके पर पहुंची इस घटना से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों ने कहा लंबे समय से यह शौचालय क्षतिग्रस्त स्थिति में था सिर्फ एक दीवाल के सहारे शौचालय की छत टिकी हुई है कई बार विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस को गिरा देने की मांग की गई।

लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया जिसके चलते आज यह घटना हुई है जिसमें एक मां बाप ने अपने बेटे को खो दिया ग्रामीणों ने दोषी लोगों पर कार्रवाई करने की मांग करी है विद्यालय भवन की स्थिति भी काफी जर्जर है जिस में कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है हालांकि, ग्रामीण विद्यालय भवन को सुधारने की मांग कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शासन से कर चुके हैं।

लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है इस घटना से ग्रामीण में काफी आक्रोश है ग्रामीणों ने विद्यालय के जर्जर भवन को सुधारने की मांग दुर्घटना में मृतक व घायल छात्र के परिजनों को मुआवजा देने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग प्रशासन से करी है दुर्घटना में मृतक छात्र का भाई भी घायल हुआ है पाटी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी ने बताया कि विद्यालय में कुल 14 छात्र अध्ययनरत हैं जिनमें से आज 8 छात्र विद्यालय आए हुए थे।

डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी ने विद्यालय पहुंचकर छात्र के परिजनों को सांत्वना दी भंडारी ने कहा मामले की जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी क्षेत्र में जर्जर विद्यालय भवनों को तोड़ने के आदेश भी दिए जाएंगे ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो सके कुल मिलाकर दुर्घटना होने के बाद प्रशासन जागता है और कार्रवाई की बात करता है। वहीं, मृतक छात्र का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करी जा रही है।

107 thoughts on “चंपावत के प्राथमिक स्कूल के शौचालय की छत ढहने से एक छात्र की मौत, 5 घायल

  1. Slot game tại 188v thường có mini-game phụ – tăng phần thú vị và cơ hội kiếm thêm tiền thưởng ngoài vòng quay chính. TONY03-07O

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *