पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने को लेकर देहरादून से उठने लगी है आवाज़

उत्तराखण्ड क्राइम राजनीती राष्ट्रीय

हिन्दु युवा वाहिनी ने आज पश्चिम बगांल राज्य मे बिगड़ती हुयी कानुन व्यवस्था को लेकर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। इस संबंध में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने देहरादून के जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक ज्ञापन भेजा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविद को भेजे गये ज्ञापन मे पश्चिम बगाल मे बिगड़ती हुयी कानुन व्यवस्था को लेकर पुरे भारत मे हिन्दु युवा वाहिनी द्वारा रोष प्रकट किया।

साथ ही जिस तरह से पशचिम बगांल राज्य मे ममता बनर्जी के शासन काल मे विगत कई वर्षो से मानवता को शर्मसार करते हुये तेजी से हमले करके हत्याएं हो रही है। जिस कारण राज्य के आम जनमानस खौफ के साये मे रह रहा है हजारो लाखो लोग डर के कारण बगाल छोड़कर दुसरे राज्यों मे जा रहे है अभी कुछ दिन पहले ही एक और दर्दनाक घटना पशचिम बगाल के एक जिले वीरभुम मे घटी जिसमे घर के अन्दर ही दगाईंयो ने पुरे परिवार को जलाकर राख कर दिया इस घटना के कारण पुरा देश इस घिनौने कान्ड को लेकर थर्रा सा गया है।

पश्चिम बंगाल राज्य के अन्दर इन दगाईयो को वहा की सत्तारूण सरकार ममता बनर्जी राजनितिक संरक्षण होने के कारण इन दगाईयों मे किसी भी प्रकार के कानुन को लेकर किसी भी प्रकार का भय नही रह गया है। इन रक्तसहारं को देखते हुये हिन्दु युवा वाहिनी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविद से मांग करती है कि जल्द से जल्द पश्चिम बगाल राज्य मे ममता बनर्जी की सरकार को जो कि पुरी तरह से फेल हो चुकी है उसे निष्कासित करके पश्चिम बगाल राज्य मे राष्ट्रपति शासन लगा कर आमजनमानस मे भारत के सविधान के प्रति अपनी आस्था बनाते हुये लोगो को सुरक्षा मुहैया करवाये।

1 thought on “पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने को लेकर देहरादून से उठने लगी है आवाज़”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *