सेल्फी लेते हुए खाई में गिरा युवक, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

आपदा उत्तराखंड शासन उत्तराखण्ड

थाना देवप्रयाग ने SDRF को सूचित किया कि तोता घाटी मंदिर के पास एक व्यक्ति फोटो खींचते समय खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF पोस्ट ब्यासी से रेस्क्यू टीम हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह के हमराह तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। गहरी खाई में उतरकर टीम द्वारा युवक तक पहुंच बनाई गई ।

गौरतलब है कि बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी के पास उक्त युवक नाम मिंटू पुत्र दिलीप मंडल निवासी दिल्ली कैंट प्रह्लाद पुर गांव पालम दिल्ली , उम्र 29 वर्ष सेल्फी लेते वक्त गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में युवक की मौत मौके पर ही हो गयी ।

एसडीआरएफ की टीम द्वारा मृतक के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

1 thought on “सेल्फी लेते हुए खाई में गिरा युवक, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

  1. Với tôn chỉ “Khách hàng là trọng tâm”, xn88 không ngừng nâng cấp hệ thống bảo mật SSL 128 bit, đảm bảo mọi thông tin cá nhân và giao dịch tài chính của quý khách luôn được an toàn tuyệt đối. TONY06-22

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *