विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के पक्ष में भाषणबाजी करना शिक्षक को पड़ा महंगा, तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड

उत्तराखण्ड क्राइम

उत्तराखंड राज्य में 14 फरवरी को मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई है हालांकि उससे पहले चुनाव में प्रचार प्रसार के दौरान तमाम नेताओं पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की कार्यवाही दर्ज की गई है इसी क्रम में रुड़की क्षेत्र के एक शिक्षक पर भी एक प्रत्याशी के पक्ष में भाषण बाजी करने का आरोप लगाया गया था। ऐसे में विधानसभा चुनाव में एक प्रत्याशी के पक्ष में भाषणबाजी करना इस शिक्षक को महंगा पड़ गया है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

आपको बता दें कि रुड़की क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खाताखेड़ी में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात फैयाज अहमद पर चुनाव के दौरान कलियर विधानसभा सीट से आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा में भाषण देने का आरोप है। चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने उप खंड शिक्षा अधिकारी से जांच कराई थी, जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी एस.पी. सेमवाल ने अध्यापक फैयाज को निलंबित कर दिया है।

1 thought on “विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के पक्ष में भाषणबाजी करना शिक्षक को पड़ा महंगा, तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड”

  1. Appreciating tthe time andd effort you putt into
    your blog and detailed information yyou provide. It’s great to come across
    a bblog evry onnce in a whiole that isn’t the same out of
    date rehashed material. Wonderful read! I’ve bookmarked your site and I’m including
    your RSS feedxs to myy Googl account. xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *