रक्षा मंत्रालय ने दून के एक स्कूल को दी गई सैनिक स्कूल की मान्यता को रद्द कर दिया है। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के हस्तक्षेप के बाद मान्यता रद्द की गई है। अब किसी अन्य स्कूल को मान्यता देने पर विचार किया जा रहा है। दरसअल, रक्षा मंत्रालय ने 26 मार्च को देश में 21 स्कूलों में पीपीपी मोड पर सैनिक स्कूल चलाने की अनुमति दी। इसमें भाऊवाला स्थित जीआरडी वर्ल्ड स्कूल शामिल था। इस स्कूल में सैनिक स्कूल चलाने की अनुमति मिलने पर विवाद खड़ा हो गया था।
जिसका कारण 2018 में एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेप के बाद स्कूल की मान्यता सीबीएसई ने रद्द कर दी थी। प्रकरण में आरोपित चार छात्रों को समेत स्कूल निदेशक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, उनकी पत्नी व तत्कालीन प्रिंसिपल को सजा हो चुकी है। गत वर्ष सीबीएसई ने दोबारा इस स्कूल की मान्यत बहाल की। इस बीच सैनिक स्कूल की भी मान्यता दे दी गई। अभिभावकों का कहना था कि सैनिक स्कूल की मान्यता देने वाले अधिकारियों व मंत्रियों को भी पहले स्कूल की स्थिति पर विचार करना चाहिए था।
स्कूल में पूर्व में शर्मनाक घटना घटित हुई है। ऐसे में कोई भी अभिभावक अपने बच्चे को स्कूल कैसे भेजेगा। इस बारे में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को पत्र भेजकर सैनिक स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की गई थी। बताया जा रहा है कि भट्ट के हस्तक्षेप के बाद स्कूल मान्यता रद्द कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मंत्रालय ने देहरादून के भाऊवाला स्थित जीआरडी वर्ल्ड स्कूल के अलावा कर्नाटक, केरल व उत्तर प्रदेश में भी एक-एक स्कूल की सैनिक स्कूल की मान्यता रद्द की है।

**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.