उत्तराखंड राज्य में उत्तरकाशी जिले में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। हालांकि, भूकंप की तीव्रता काफी कम थी, यही वजह रहा कि किसी भी प्रकार का कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन प्रदेश के तमाम हिस्सों में महसूस किए जा रहे भूकंप के झटके कही एक बड़े भूकंप की ओर तो संकेत नहीं कर रहे है ये एक बड़ा सवाल है? हालांकि, वैज्ञानिक भी इस ओर लगातार रिसर्च कर रहे है कि आखिर प्रदेश में आए दिन भूकंप के झटके क्यों महसूस हो रहे है।
उत्तरकाशी जिले में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जिससे लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल के मुताबिक आज उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। हालांकि कहीं से भी किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर 12:37 बजे भूकंप के झटकों से उत्तरकाशी की धरती डोल गई। यहां जिला मुख्यालय के अलावा भटवाड़ी, शाड़ा, मातली आदि क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।



**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.