हरिद्वार। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है जिसको लेकर इन दिनों प्रदेश में सियासी माहौल गरमाया हुआ है। जहाँ कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज कर उत्तराखंड में सरकार बनाने का बड़ा दावा कर रही है तो वहीं बीजेपी भी दोबारा सत्ता में वापसी के लिए हाथ-पैर मार रही है।
यदि इन दोनों राष्ट्रीय पार्टियों की चुनावी तैयारियों की ही बात की जाए तो जहाँ कांग्रेस के नेताओं के प्रति प्रदेश की जनता का प्यार और विश्वास बढ़ा है, तो वहीं बीजेपी नेताओं को राज्य की जनता को दोबारा लुभाने के लिए ऐड़ी-चोटी का ज़ोर लगाना पड़ रहा है किंतु फ़िलहाल बीजेपी नेताओं की ये कोशिश असफल होती ही नजर नहीं आ रही है।
यदि राज्य के हरिद्वार जनपद की ही बात की जाए तो यहाँ की जनता के द्वारा भाजपा नेताओं का जमकर विरोध किया जा रहा है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवँ पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवँ सुरेश राठौड़ के जगह-जगह पुतले जलाए जा रहे हैं और गाँव-गाँव में इन नेताओं के विरुद्ध नारेबाजी की जा रही है।
गौरतलब है कि ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के मौजूदा विधायक सुरेश राठौड़ के खिलाफ उन्हीं की पार्टी की एक नेत्री ने कुछ समय पूर्व बलात्कार का गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस प्रकरण के उजागर होने के बाद विधायक सुरेश राठौड़ की छवि क्षेत्र में काफी खराब हुई थी, जिस वजह से जनता के बीच उनके प्रति रोष व्याप्त है।
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवँ पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से भी हरिद्वार क्षेत्र की जनता खासी नाराज़ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रहने के बावजूद भी मदन कौशिक ने पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र के विकास के लिए कोई खास कार्य नहीं किया।
बहरहाल हरिद्वार में जगह-जगह हो रहा बीजेपी नेताओं का ये विरोध क्या रंग दिखायेगा और होने जा रहे विधानसभा चुनाव में इस विरोध का भाजपा पर कितना असर पड़ेगा, ये तो आने वाला वक़्त ही तय करेगा।
देखिए विरोध प्रदर्शन का वीडियो-



Ahaa, its nice discussion concerning his post at this place att
this weblog, I have reawd alll that, so aat this time me also commenting here.
xnxx