बड़ी खबर – गाड़ी पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवकों ने सैलून के अंदर घुसकर दागी गोली

उत्तराखंड पुलिस उत्तराखण्ड क्राइम पर्यटन

राजधानी देहरादून के जीएमएस रोड स्थित आज कुछ हरियाणा के युवकों द्वारा जबरन एक हेयर सैलून के अंदर घुसकर हेयर सैलून के मालिक बाबर पर गोली चलाने का प्रयास किया गया। मामला गाड़ी पार्क करने को लेकर हुआ। जब हेयर सैलून के मालिक बाबर द्वारा युवकों को सैलून के सामने गाड़ी पार्क करने से मना किया गया तो युवकों द्वारा सैलून मालिक बाबर के साथ बदसलूकी करते हुए उनके ऊपर रिवाल्वर से हमला करने की कोशिश की गई।

हालाकि, घटना में बाबर बाल बाल बच गया लेकिन खुद को बचाने के चक्कर में गोली सैलून के अंदर की दीवार से जा टकराई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की पूरी जानकारी ली। बसंत विहार पुलिस ने अपनी काबिलियत का परिचय देते हुए मात्र एक घंटे के भीतर आरोपियों को धर दबोच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जानकारी के मुताबिक हेयर सैलून के मालिक बाबर द्वारा बताया गया कि गोली हरियाणवी युवकों द्वारा चलाई गई और आरोपी युवक नशे में धुत थे। साथ ही उन्होंने विशेष समुदाय को लेकर अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया।

1 thought on “बड़ी खबर – गाड़ी पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवकों ने सैलून के अंदर घुसकर दागी गोली

  1. Trải nghiệm thương hiệu xổ số độc quyền đến từ đăng nhập 66b khi truy cập sảnh lô đề. Bên cạnh xổ số kiến thiết, người chơi còn có cơ hội thử sức với các sản phẩm mới lạ như: Xổ số siêu tốc, xổ số VIP, Mega 6/45 và xổ số Thái Lan. Tỷ lệ ăn thưởng gấp 99.6 lần tiền cược ban đầu. TONY02-03

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *