देहरादून जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन अस्पताल) के शौचालय में एक नवजात का शव मिला है। शव को फ्लश टैैंक में डाला गया था। शव को शिनाख्त के लिए शव गृह में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह अस्पताल स्टाफ को बदबू आई तो किसी गड़बड़ी की आशंका पर उन्होंने शौचालय में देखा।
शौचालय के फ्लश टैैंक में एक नवजात का शव पड़ा हुआ था। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। डालनवाला कोतवाली के एसआइ महादेव उनियाल के अनुसार कुछ दिन पहले भर्ती हुई गर्भवती महिलाओं का रिकार्ड चेक किया जा रहा है। इसके अलावा हाल ही में एक गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई थी। संबंधित महिला के स्वजन से भी बात कर रहे हैं। संभवत: यह वही नवजात हो सकता है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी फुटेज निकाली जा रही है। सभी पहलुओं से मामले की छानबीन की जा रही है।
डिलीवरी का रिकार्ड विस्तार से देखा जाएगा। जरूरत पडऩे पर शव का पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. शिखा जंगपांगी ने बताया कि पुलिस को जरूरी जानकारी दे दी गई है। अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती हुई गर्भवती और डिलीवरी के बारे में भी रिकार्ड दिया गया है।

Tôi thích cách 66b nguyễn sỹ sách p15 quận tân bình là gì thiết kế bố cục rõ ràng nên việc tìm kiếm trò chơi rất nhanh chóng. TONY07-20