सीएम ने कुम्भ मेला कार्यों के साथ ही प्रदेश की तमाम विकास योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति।

उत्तराखंड शासन उत्तराखण्ड धार्मिक पर्यटन

कुम्भ मेला-2027 के तहत हरिद्वार में प्रस्तावित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर-2 भवन निर्माण के लिए 50.27 करोड़ की अनुमानित लागत को मंजूरी दी गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली किश्त में 20.11 करोड़ जारी करने का अनुमोदन प्रदान किया गया। उधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा में कम्यूनिटी हॉल निर्माण के लिए 5 करोड़ स्वीकृत हुए। पहले चरण में 50 लाख जारी करने की मंजूरी मिली।

पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में ग्राम चुल्कोट हरदौल मंदिर, महाकाली मंदिर माणीटुण्डी, देवी मंदिर मदकोट, रामलीला मंच मवानी का सौंदर्यीकरण व मेला स्थल निर्माण के लिए 98.64 लाख स्वीकृत। पहले चरण में 59 लाख जारी। ग्राम पंचायत दाखिम, क्वीटी, समकोट में आंतरिक सीसी मार्ग के लिए 1 करोड़, पहले चरण में 59 लाख; क्वीरिजिमिया से साईपोला, बुई पातों में सीसी मार्ग के लिए 79.64 लाख, पहले चरण में 47.86 लाख; तथा ग्राम सभा खेला स्यांकुरी, गर्गवा में छिपला केदार ट्रैक रूट, ग्राम पांगला में ब्रह्मदेव मंदिर सौंदर्यीकरण व सीसी मार्ग के लिए 1 करोड़, पहले चरण में 60 लाख स्वीकृत।

आपदा न्यूनीकरण मद में चम्पावत विधानसभा के बूम से टनकपुर तक शारदा नदी दाएं पार्श्व पर बाढ़ सुरक्षा व चिलियाघाट घाटी कार्य के लिए 11.59 करोड़ स्वीकृत, पहली किश्त 4.64 करोड़। रुद्रपुर नगर निगम मुख्य कार्यालय भवन पुनर्निर्माण के लिए 15.74 करोड़ मंजूर।

देहरादून के डांडा लखौंड सहस्त्रधारा रोड पर शहरी विकास निदेशालय कार्यालय भवन के लिए 62.64 करोड़ स्वीकृत, पहली किश्त 5 करोड़। रजत जयंती पार्क निर्माण संबंधी रामपुर, गुप्तकाशी, तपोवन, चमियाला, चिन्यालीसौड़ व गूलरभोज नगर पंचायतों में पार्क सौंदर्यीकरण व ओपन जिम के लिए 2.03 करोड़। शहरी विकास विभाग के 13 कार्यों के लिए अवस्थापना विकास निधि से 53.12 करोड़ मंजूर। बौद्ध विकास योजना के तहत 3 परियोजनाओं के लिए कुल 16.04 करोड़, वित्तीय वर्ष 2025-26 के दूसरे चरण में 11.11 करोड़ स्वीकृत।