20 रुपए में झंडा, 5 रुपए में डंडा बेच रही है भाजपा, राजनीतिक सियासत शुरू!

उत्तराखण्ड राजनीती

केंद्र सरकार, देश की आजादी के 75वी वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है जिसके तहत हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत उत्तराखंड राज्य में भी 20 लाख घरों में तिरंगा लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है हालांकि, इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा संगठन ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। तो वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश भर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा संगठन 20 रुपए में झंडा और 5 रुपए में डंडा बेचने की कवायद में भी जुट गई है। जिसके बाद ही राज्य की राजनीतिक सियासत गरमा गई है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार प्रदेश में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। जिसमें भाजपा संगठन एक सहयोगी की भूमिका से रूप में काम कर रहा है साथ ही बताया कि आजादी के अमृत संचालित हर महोत्सव के तहत चलाई जा रही हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाए जाने के लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि तिरंगा सभी घरों पर लगाए जाएं इसीलिए 20 लाख का टारगेट भी तय किया गया है।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यह भाजपा का कार्यक्रम नहीं है बल्कि केंद्र सरकार का कार्यक्रम है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह स्पष्ट करना चाहिए। लेकिन अगर यह भाजपा का कार्यक्रम है तो ऐसे में भाजपा अपने पापों का प्रायश्चित करने का काम कर रही है। भाजपा का कभी तिरंगा और तिरंगा संस्कृति पर विश्वास नहीं रहा है। लेकिन अगर यह हर घर तिरंगा अभियान, केंद्र सरकार का है तो वह सभी भारतवासी से अनुरोध करेंगे कि वह अपने घर पर तिरंगा जरूर कराएं।

3 thoughts on “20 रुपए में झंडा, 5 रुपए में डंडा बेच रही है भाजपा, राजनीतिक सियासत शुरू!

  1. 188v chính thức không ngừng nỗ lực để mang đến cho người chơi những ưu đãi hấp dẫn và giá trị. Các chương trình khuyến mãi đa dạng là một trong những lý do cơ bản nhất giúp chúng tôi thu hút đông đảo người đặt cược. TONY01-06S

  2. Về tiềm lực tài chính, 188v game mỗi tháng có hơn 12 nghìn tỷ đô được công ty chủ quản “đổ vào”. Đây cũng là lý do vì sao nhà cái lại chưa một lần “dính” phải tin đồn lừa đảo hay quỵt tiền hội viên. Thay vào đó là tỷ lệ thưởng cao, khuyến mãi hấp dẫn, đại lý hoa hồng khủng. TONY01-06S

  3. Một trong những điểm nổi bật của hệ thống thanh toán tại đây là tốc độ xử lý cực kỳ nhanh chóng. slot365 Giao dịch nạp tiền thường được xử lý ngay lập tức, giúp người chơi có thể tham gia các trò ngay sau khi hoàn tất giao dịch. Đối với việc rút tiền, thời gian xử lý cũng rất nhanh, chỉ từ 5-10 phút tùy vào phương thức thanh toán mà bạn chọn. TONY04-03O

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *