मुख्यमंत्री धामी का महिलाओं को करवा चौथ का तोहफा

उत्तराखंड शासन उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कामकाजी महिलाओं को करवा चौथ पर बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, कामकाजी महिलाओं के लिए करवा चौथ के दिन यानी 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में सचिव विनोद कुमार सुमन ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।

करवा चौथ

जारी किए गए आदेश के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य के अधीन शासकीय / अशासकीय कार्यालयों/ शैक्षणिक संस्थानों / शासकीय प्रतिष्ठानों में काम करने वाली महिला कार्मिकों को प्रदेश भर में करवा चौथ पर्व के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिसपर राज्यपाल ने सहमति जता दी है।