सीएम ने पीएम मोदी व वित्त मंत्री सीतारमण को बधाई, उत्तराखंड के लिए पर्यटन-रोजगार पर खास फोकस

उत्तराखंड शासन उत्तराखण्ड देश रोज़गार

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2026-27 की जमकर सराहना की। उन्होंने इसे देश और राज्यों के विकास को नई दिशा देने वाला बताया, जो सभी वर्गों के लिए अवसर बढ़ाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विकासोन्मुखी बजट के लिए बधाई दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट आर्थिक विकास तेज करने, आकांक्षाओं को पूरा करने और सबका साथ-सबका विकास पर केंद्रित है। इसमें किसानों, महिलाओं, वंचितों, युवाओं, छोटे उद्यमियों व पिछड़े वर्गों पर विशेष ध्यान है।

उत्तराखंड के लिए मुख्य प्रावधान: रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, उद्योग व अवसंरचना पर जोर।हिमाचल, उत्तराखंड व जम्मू-कश्मीर के लिए पर्यावरण-अनुकूल माउंटेन ट्रेल्स। किसान, पशुपालन, उच्च मूल्य कृषि, पर्यटन व एमएसएमई को मजबूती; ग्रामीण-पर्वतीय अर्थव्यवस्था को बल।पर्यावरण-ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल तकनीक व बायोफार्मा में निवेश से दीर्घकालिक लाभ।सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र के साथ योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करेगी। यह बजट आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करेगा और पर्वतीय राज्यों को समान अवसर देगा।