देहरादून: भाजपा के शासनकाल में पूरे 5 साल आम आदमी ही नहीं बल्कि सरकारी कर्मचारी भी प्रताड़ित हुए है। अस्थायी कर्मचारी हों या उपनल व संविदा कर्मी किसी को भी भाजपा सरकार ने सम्मान नहीं दिया। राज्य में यदि कांग्रेस सत्तासीन होती है तो उपनल कर्मचारियों को नियमानुसार स्थायी नियुक्ति दी जाएगी तथा रिक्त पड़े पदों पर भर्ती शुरू की जाएगी। कैंट क्षेत्र यमुना कॉलोनी स्थित सरकारी आवासों पर डोर टू डोर जनसम्पर्क करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना ने आस्वासन दिया कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो उपनल कर्मियों को नियमानुसार नियुक्ति प्रदान की जाएगी सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा ।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों में आक्रोश है। यमुना कॉलोनी पहुंचे श्री धस्माना को सरकारी कर्मचारी परिवारों ने अपना खुला समर्थन दिया। इस अवसर पर लोगों से रूबरू होते हुए श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस ही उपनल कर्मियों के दर्द को समझ सकती है। कांग्रेस की हरीश रावत सरकार में उपनल कर्मियों को जिनकी सेवा 5 वर्ष से ऊपर हो गयी थी, उन्हें चरणबद्ध तरीके से स्थाई किये जाने की प्रक्रिया शरू कर दी गयी थी परंतु भाजपा ने इस प्रक्रिया पर ब्रेक लगा दिया। राज्य में विभिन्न सरकारी विभागों में सैकड़ों की संख्या में पद रिक्त पड़े है। भाजपा अपने पूरे 5 साल में उन पदों को नहीं भर पाई। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही रिक्त पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में जनता से किये गए हर एक वादें को पूरा किया जाएगा मैं निजी स्तर पर भी इन चुनावी वादों की मॉनिटरिंग करूँगा क्योंकि पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करने में मेरी अहम भूमिका रहीं हैं।
जनसम्पर्क के दौरान संग्राम सिंह पुण्डीर, महासचिव राजेन्द्र शाह, पार्षद सुमित्रा ध्यानी, पूर्व पार्षद सुभाष इस्सर, पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल, लक्ष्मी चंद, हारून, मदन सिंह व उदय सिंह पवांर मौजूद रहे।

XN88 chính sách không chỉ là một nền tảng giải trí, mà còn là biểu tượng của sự uy tín trong ngành cá cược châu Á. Mọi hoạt động tại đây đều tuân thủ các quy chuẩn quốc tế về tính công bằng. TONY03-18H