प्रधानमंत्री की चिंता के बाद प्रशासन हरकत में, 800 बोरो में जमा किया कचरा

उत्तराखंड पुलिस उत्तराखंड शासन उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा परिवहन पर्यटन मौसम शिक्षा स्वास्थ्य

केदारनाथ धाम में इन दिनों भारी मात्रा में प्लास्टिक कचरा जमा हो रहा है। अब तक करीब आठ सौ बैग प्लास्टिक कचरा जमा हो चुका है। यात्रा धीमी पड़ने पर प्लास्टिक कचरा अगस्त्यमुनि लाया जाएगा। केदारनाथ धाम में सफाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिंता के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। जिला प्रशासन, शहरी विकास विभाग और जिला पंचायत के साथ मिलकर लगातार सफाई की जा रही है।

शहरी विकास ने चारधाम में सफाई की निगरानी के लिए। सहायक निदेशक विनोद कुमार को बतौर नोडल अधिकारी नियुक्त किया. है। विनोद कुमार ने बताया कि प्लास्टिक कूड़ा (सॉलिड वेस्ट) अलग छांटकर जमा किया जा रहा है। धाम में करीब ढाई सौ बैग में प्लास्टिक कूड़ा जमा किया गया है, जबकि घोड़ा पड़ाव पर भी छह सौ से अधिक बैग भरे पड़े हैं। यहां पर अभी घोड़ों की अनुपलब्धता के चलते कूड़ा नीचे नहीं ला जा सकता है। जुलाई में यात्रा धीमी पड़ने परइसे अगस्त्यमुनि लाया जाएगा।

इधर, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जिला पंचायत लगातार यात्रा मार्ग ब्रेरांगना, मैखंडा, फाटा हेलीपैड, मुख्य बाजार फाटा में सफाई करवा रहा है। विशेष स्वच्छता अभियान के तहत दस दिन में करीब तीन कुंतल कूड़ा एकत्रित किया गया। दूसरी ओर, सफाई का जायजा लेने केंद्र सरकार की विशेष टीम रुद्रप्रयाग पहुंच गई है। टीम गुरुवार को केदारनाथ जाएगी।

101 thoughts on “प्रधानमंत्री की चिंता के बाद प्रशासन हरकत में, 800 बोरो में जमा किया कचरा

  1. В этой публикации мы сосредоточимся на интересных аспектах одной из самых актуальных тем современности. Совмещая факты и мнения экспертов, мы создадим полное представление о предмете, которое будет полезно как новичкам, так и тем, кто глубоко изучает вопрос.
    Детальнее – https://medalkoblog.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *