चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर रूप से उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य सचिव राधिका झा ने विशेषज्ञ समिति के गठन के आदेश जारी किए हैं। निदेशक एनएचएम डा. सरोज नैथानी की अध्यक्षता में गठित इस समिति में विषय विशेषज्ञ के तौर पर दून मेडिकल कालेज के प्रो. डा. अनुराग अग्रवाल, कार्डियोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रो. डा. अमर उपाध्याय तथा हिमालयन अस्पताल में मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रो. डा. नवीन राजपूत को नामित किया गया है।
यह समिति स्वतंत्र रूप से कार्य करेगी तथा केदारनाथ यात्रा मार्ग के हेल्थ स्क्रीनिंग शिविरों एवं स्वास्थ्य इकाइयों के निरीक्षण के लिए कल ही प्रस्थान करेगी। समिति आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं एवं आकस्मिक मृत्यु को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं में अधिक सुधार किये जाने के बारे में राज्य सरकार को सुझाव देगी। ज्ञातव्य है कि चारधाम यात्रा में 50 वर्ष से अधिक उम्र के यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से की जा रही है। अस्वस्थ पाए जाने पर उन्हें आगे की यात्रा की अनुमति न देकर लौटाया जा रहा है।
राज्य कंट्रोल रूप से प्राप्त सूचना के अनुसार अब तक 259710 यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जा चुकी है तथा 95 यात्रियों को अस्वस्थ पाये जाने पर आगे की यात्रा से मना करते हुए वापस लौटाया जा चुका है। यात्रा के दौरान अभी तक 6575 श्रद्धालुओं को विभिन्न अस्पतालों में आकस्मिक चिकित्सा उपचार दिया गया है। इसके अतिरिक्त 104 हेल्पलाइन के माध्यम से भी यात्रियों की ट्रैकिंग की जा रही है ताकि आकस्मिकता में उन तक स्वास्थ्य सेवाओं की मदद पहुंच सके और उन्हें रेस्क्यू किया जा सके।


**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
Kho game đa dạng và hấp dẫn là một trong những điểm mạnh của nhà cái 888SLOT . Với sự đa dạng của các thể loại game bao gồm cá cược thể thao, Slot, lô đề, game bài,…, bạn sẽ không bao giờ cảm thấy nhàm chán hay tẻ nhạt khi tham gia trải nghiệm. TONY03-31