धामी सरकार ने 11 नेताओं को सौंपा दायित्व, जानिए किस नेता का आया नंबर।

उत्तराखंड शासन उत्तराखण्ड राजनीती

साल 2022 में धामी 2.0 के गठन के बाद ही तमाम नेता दायित्व की आस लगाए बैठे थे। हालांकि, कुछ महीने पहले दायित्व बटवारे की पहली सूची जारी की गई थी। उसके बाद गुरुवार की देर रात को दायित्वों की आस लगाए बैठे नेताओं की दूरी सूची जारी की गई है। जारी की गई सूची के अनुसार, 11 नेताओं को विभागों, आयोगों में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

इन नेताओ को मिली जिम्मेदारी…….

चंडी प्रसाद भट्ट को उपाध्यक्ष, सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद की जिम्मेदारी दी गई है।

विनोद उनियाल को उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद का दायित्व दिया गया है।

श्यामवीर सैनी को उपाध्यक्ष, प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति का दायित्व दिया गया है।

राजकुमार को उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड बागवानी विकास परिषद का दायित्व दिया गया है।

दीपक मेहरा को उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का दायित्व दिया गया है।

विनय रोहिला को उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति का दायित्व दिया गया है।

उत्तम दत्ता को उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड मत्स्य पालक विकास अभिकरण का दायित्व दिया गया है।

दिनेश आर्य को उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद का दायित्व दिया गया है।

गणेश भण्डारी को उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति का दायित्व दिया गया है।

डॉ० देवेन्द्र भसीन को उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति का दायित्व दिया गया है।

विश्वास डाबर को उपाध्यक्ष, अवस्थापना अनुश्रवण परिषद का दायित्व दिया गया है।