मसूरी झील में नाबालिग युवती का शव मिलने से मचा हडकंप, पुलिस जांच में जुटी

उत्तराखण्ड क्राइम

मसूरी में करीब 15 साल की युवती का शव मसूरी के पर्यटक स्थल मसूरी झील में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवती के शव की सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और शव को झील से निकालकर कब्जे में लिया गया। वहीं, झील से मिले मोबाइल के बाद रितिका की पहचान सोनाली निवासी श्रीनगर गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा लगातार आसपास के सीसीटीवी कैमरा और लोगों से पूछताछ कर रही है।

मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 7 और 8 बजे के बीच में मृतिका मसूरी झील के मुख्य गेट पर पहुंची और वहां पर मौजूद सफाई कर्मचारी से झील जाने के लिये मुख्य गेट खोलने की बात पूछी। जिस पर सफाई कर्मचारी ने कहा कि 10 बजे के बाद झील का गेट खोला जाता है जिसके बाद मृतिका ने पास की कुर्सी उठाई और मुख्य गेट से छलांग मारकर झील की ओर चली गई। जिसे झील के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा जा रहा है कि युवती झील की ओर गई। उन्होंने कहा कि युवती के पास से अभी तक कोई सामान बरामद नहीं हुआ है।

सीसीटीवी कैमरे में युवती के हाथ में मोबाइल देखा जा रहा है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है उन्होंने कहा कि झील से मृतिका का फोन बरामद हुआ है जिससे उसकी पहचान सोनाली निवासी श्रीकोट श्रीनगर गढ़वाल के रूप में हुई है उन्होंने कहा कि मृतिका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है वही मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखा गया है। वहीं, परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

वहीं, सफाई कर्मचारी ने बताया कि सुबह के समय वाह मुख्य गेट पर साफ सफाई कर रहे थे की एक युवती आई और झील के गेट खोलने की बात की गई जिस पर उन्होंने कहा कि 10 बजे के करीब झील का मुख्य गेट खोला जाता है वह युवती पे पास पड़ी कुर्सी मुख्य गेट पर लाई और गेट से छलांग लगाकर झील की ओर चली गई। जिसके बाद अपने साफ सफाई में व्यस्त हो गए। स्थानीय जनप्रतिनिधि राकेश रावत ने कहा कि झील में युवती ने कूदकर आत्महत्या की होगी। उन्होने कहा कि झील में गंदगी का अंबार है झील की साफ सफाई पिछले 5 सालों से नहीं हुई है।

109 thoughts on “मसूरी झील में नाबालिग युवती का शव मिलने से मचा हडकंप, पुलिस जांच में जुटी”

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

  2. Khá bất ngờ vì giao diện ở đây nhìn rất chuyên nghiệp, ngoài ra còn có nhiều chương trình khuyến mãi hấp dẫn dành cho thành viên mới flixfox mod apk TONY10-09

  3. My programmer is trying to persuade me to move
    to .net from PHP. I have always disliked the idea because of
    the expenses. But he’s tryiong none the less. I’ve been using Movable-type on various websites
    for about a year and am anxious about switching to another platform.
    I have heard good things about blogengine.net.
    Is there a way I can import all my wordpress posts into it?
    Any kind of help would be greatly appreciated!
    xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *