उत्तराखंड की राजनीति के लिहाज से आज का दिन काफी अहम है क्योंकि आज उत्तराखंड राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा इस से पर्दा हट जाएगा। दरअसल, इससे पहले ही प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत राजभवन पहुंचे। जहां राज्यपाल ने प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को शपथ दिला दी है। जिसके बाद विधानसभा पहुचे प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिला दी है। हालांकि इस दौरान कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
पांचवीं विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायको ने विधायक पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। अनुच्छेद 188 के तहत प्रोटेम स्पीकर ने विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई है। इन सभी विधायकों में बीजेपी के 47 कांग्रेस के 19 बसपा के दो और दो निर्दलीय विधायकों को प्रोटेम स्पीकर ने शपथ दिलाई है। लिहाजा अब शपथ ग्रहण समारोह के बाद शाम 5:00 बजे विधायक मंडल दल की बैठक बुलाई गई है। केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी की अध्यक्षता में यह बैठक होगी जिसमें प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

acne meds rx (acnemedsrx.com)
Chơi thử ở netmirror apk vài lần thấy tốc độ tải nhanh hơn mình nghĩ. TONY09-08