संपत्ति का गलत स्वमूल्यांकन जमा करने वाले भवन स्वामियों पर नगर निगम हुआ सख्त।

उत्तराखण्ड क्राइम

नगर आयुक्त मनुज गोयल के निर्देश पर नगर निगम ने भवन स्वामियों द्वारा जमा किये गये अपनी सम्पत्तियों के स्वमूल्यांकन फॉर्मों का सत्यपान करना प्रारम्भ कर दिया गया है। कर अधीक्षक टैक्स धर्मेश पेन्यूली ने बताया कि सम्पत्तियों के स्वमूल्यांकन के सत्यपान का कार्य राजपुर रोड से प्रारम्भ किया गया है। सत्यापन सभी सम्पत्तियों का किया जा रहा है। सत्यापन के दौरान भवन स्वामी द्वारा दर्ज पैमाइश एवं वास्तविक पैमाइश का मिलान किया जा रहा है।

अभी तक 9 सम्पतियों में भारी भरकम विविधता पाई गई है। उनके द्वारा अपनी सम्पत्ति का गलत ब्यौरा नगर निगम में प्रस्तुत किया गया था। इन सभी लोगों से नगर निगम अब जुर्माना वसुलने की तैयारी कर रहा है जुर्माने के रूप में चार गुना भवन कर की वसूली की जाएगी। इन सभी 9 भवन स्वामियों जिनमें गोयल टावर, होटल एप्पल ग्रीन, ब्रदर टावर, ब्लेक पल, मेपल टावर, अस्नान रेस्टोंरेंट, बरतारी टावर, नार्थ पाॅल को 2 सप्ताह का नोटिस भेजा जा रहा है। और इस कार्यवाही से नगर निगम को रू0 1,85,98,140 के राजस्व की प्राप्ति होगी।

यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर आयुक्त मनुज गोयल पिछले वर्ष से ही नगर निगम के कर अनुभाग की आय बढाने को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते रहे है। जिसके अनुपालन में कर अनुभाग द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में भी बडे बकायादारों को नोटिस भेजकर कर की वसूली की गई थी। जिसके परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2022- 2023 में 52 करोड़ भवन कर वसूली की गयी जो वित्तीय वर्ष 2021-2022 के सापेक्ष 16 करोड़ अधिक थी। चालू वित्तीय वर्ष में भी अभी तक 25 करोड़ की भवन कर की वसूली की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *