रोहित शर्मा भारतीय वनडे और टी20 टीम के कप्तान हैं और उन्हें टेस्ट कप्तान के दावेदार के तौर पर भी देखा जा रहा है। हो सकता है कि रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का कप्तान बना भी दिया जाए, लेकिन कई लोगों ने कप्तान के रूप में नहीं बल्कि उनकी फिटनेस समस्या के कारण कप्तान के रूप में उनकी क्षमता पर संदेह जाहिर किया है। अब टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर का भी मानना है कि एम एस धौनी और विराट कोहली के विपरीत रोहित शर्मा के लिए फिटनेस सबसे बड़ी चुनौती साबित होगी।
भारतीय क्रिकेट टीम में एम एस धौनी फिटनेस का कल्चर लेकर आए तो वहीं विराट कोहली ने इस आइडिया को और परफेक्ट कर दिया। वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा के लिए फिटनेस चिंता रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें आराम दिया गया था तो वहीं साउथ अफ्रीका दौरे पर भी वो नहीं जा सके थे। अजीत अगरकर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो में कहा कि मेरा मानना है कि रोहित के लिए सबसे बड़ी चुनौती फिट रहना होगा। हमने हाल ही में देखा है कि उसे कुछ चोटें आई हैं। उनसे पहले जो कप्तान थे चाहे वो विराट कोहली हों या फिर एमएस धौनी, उनकी ताकत यह थी कि दोनों बेहद फिट थे और वे अपने करियर में बहुत कम बार मैच मिस करते थे।
अगरकर ने आगे कहा कि धौनी ने और विराट ने भी बतौर कप्तान फिटनेस की वजह से काफी कम मैच मिस किए हैं, लेकिन रोहित के साथ हालात कुछ अलग हैं। रोहित पूरी तरह से फिट रहेंगे तभी हर मैच में खेल पाएंगे और ज्यादा मैच खेलने के बाद ही वो एक अच्छी टीम बना सकते हैं। हर मैच खेलने के बाद ही वो ये पता लगा पाएंगे कि कौन खिलाड़ी किस परिस्थिति में कैसा खेल दिखाता है। बतौर कप्तान उनके लिए ये काफी अहम होगा, हालांकि वो शानदार कप्तान हैं और हम ये देख भी चुके हैं।



I know this if off topic but I’m looking into starting
my own blog and was curious what all is needed to get set
up? I’m assuming having a blog like yours would cost a pretty penny?
I’m not very web savvy so I’m not 100% certain. Any tips or advice would be greatly appreciated.
Appreciate it xnxx