सीएम ने किया आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण, किसी भी अधिकारी का मोबाईल स्विच ऑफ न होने के सख्त निर्देश

आपदा उत्तराखंड शासन उत्तराखण्ड मौसम

मौसम विभाग ने प्रदेश भर में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनो के लिए प्रदेश भर में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम जाकर राज्य की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश की सम्भावना को देखते हुए लगातार अलर्ट रहने की जरूरत है। आपदा को लेकर की गयी तैयारियों का नियमित रूप से परीक्षण किया जाए। कोई भी कमी पाए जाने पर तुरंत सुधार किया जाए। किसी भी अधिकारी का मोबाईल स्विच ऑफ न हो।

इसमे कोई बहाना नहीं चलेगा। अपनी ड्यूटी में लापरवाही करने पर संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी अपने जिलों की स्थिति के अनुसार स्कूलों में छुट्टी के संबंध में निर्णय लें। किसी तरह की असावधानी न बरती जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि खाद्यान्न, दवाइयां, ईंधन आदि आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई को एक बार फिर से चेक कर लिया जाए। संचार नेटवर्क में कोई समस्या न आए इसके लिये मोबाईल आपरेटर कम्पनियों से लगातार समन्वय रखा जाए। मुख्यमंत्री ने ऐसा सिस्टम बनाने को कहा कि राज्य मुख्यालय से प्रसारित सूचना गांव गांव तक अविलंब पहुंच जाए।

सभी विभागीय सचिव और विभागाध्यक्ष आपदा की दृष्टि से अपने-अपने विभागों की नियमित रूप से माॅनिटरिंग करे। आपदा की स्थिति में प्रभावितो के रहने के लिये चिन्हित भवनों और स्थानों का फिर से सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षण  किया जाए। नये व युवा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए। बताया गया कि पर्याप्त संख्या में एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। रियल टाईम मानिटरिंग की जा रही हैं। भूस्खलन से रास्ते बंद होने पर तुरंत खोलने के लिए विभिन्न स्थानों पर जेसीबी आदि लगाई गयी हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों की दीर्घकालिक अवकाश पर रोक है।

1 thought on “सीएम ने किया आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण, किसी भी अधिकारी का मोबाईल स्विच ऑफ न होने के सख्त निर्देश”

  1. I’m gone to say to my little brother, that he should also pay a quick visit this web
    site on regular basis to obtain updated
    from hottest reports. xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *