टाउनशिप योजनाओं के लिए आवास आयुक्त को किया गया अधिकृत

उत्तराखंड शासन उत्तराखण्ड

प्रदेश में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की स्थिति को जानने को लेकर आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कार्यों में तेजी लाने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही है। साथ ही जिन परियोजनाओं में कार्य आरंभ हो चुका है, उनमें लाभार्थियों को आवास आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित करते हुए पात्र लाभार्थियों को आवंटन करने के भी निर्देश दिए।

वही, मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि परिषद स्तर पर भवन उपविधि के अंतर्गत सभी प्रकार के टाउनशिप योजनाओं के लिए आवास आयुक्त को अधिकृत किया जाए। साथ ही उपविधि के अनुसार टाउनशिप योजनाओं में कार्य करने के निर्देश दिए तथा निजी सहभागिता को प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही परिषद की राजस्व वृद्धि करने के भी निर्देश दिए तथा रिक्त संपत्तियों के आवंटन एवं नीलामी के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए भी निर्देशित किया। यही नहीं, पूर्व में उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा आवंटित संपत्तियों में धनराशि जमा करने के लिए तीन माह का समय प्रदान किया जाए।

अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आवंटियों, जिनके द्वारा पूर्व में आंशिक भुगतान किया गया है, मगर रोक के कारण उनकी रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। उन्हें छह माह का समय बिना किसी दंड ब्याज के बकाया जमा करने के निर्देश दिए। साथ ही यदि कोई एकमुश्त धनराशि तीन माह के भीतर जमा करता है, तो उसको दो प्रतिशत की छूट देने के लिए भी निर्देशित किया।डा. अग्रवाल ने परिषद के कार्यों को ऑनलाइन करने के लिए आईटी एक्सपर्ट की सेवा आउटसोर्स से लेने के लिए निर्देशित किया। साथ ही परिषद को 50 पदों का ढांचा तैयार करने को भी कहा है।

1 thought on “टाउनशिप योजनाओं के लिए आवास आयुक्त को किया गया अधिकृत”

  1. Can I jut say what a relief to uncover somesbody
    that reall knows what tthey are discussing online. You definitely realize hoow too bring an issue to light
    and make it important. More people must look at this and understand this side of the story.
    I was surprised that you are not more popular sinxe you most ertainly possess thee gift.
    xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *