राजभाषा हिन्दी के गौरव एवं सम्मान के लिये सहयोगी बनने का सीएम ने की अपील।

उत्तराखंड शासन उत्तराखण्ड पर्यटन मौसम राजनीती राष्ट्रीय शिक्षा स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि वर्तमान में वैश्विक स्तर पर हिन्दी भाषा की स्वीकार्यता बढ़ी है। किसी भी देश की भाषा ही उसकी संस्कृति एवं परम्पराओं से जोड़ने में मददगार होती है। हिन्दी मात्र भाषा ही नही है बल्कि हमारी सभ्यता व संस्कृति की भी पहचान है। हिन्दी देश की एकता एवं अखंडता का भी आधार है। राजभाषा हिन्दी की प्रतिष्ठा, गौरव एवं सम्मान के लिये हम सबकों सहयोगी बनना होगा।

वैश्विक स्तर पर हिन्दी भाषा का और तेजी से प्रचार-प्रसार हो, इसके लिए भी मुख्यमंत्री ने सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताई। देश की विभिन्न भाषाओं के साथ सामंजस्य बनाने की ताकत भी हिन्दी भाषा में है। हिंदी भारत ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे अधिक लोकप्रिय भाषाओं में से एक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी एक भाषा के रूप में भारतवासियों के बीच सेतु का भी काम करती है। हिन्दी दिवस पर हमें अपने दैनिक जीवन में हिन्दी के अधिक से अधिक प्रयोग का भी संकल्प लेना होगा।

हिन्दी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिनांक 14 सितम्बर, 2022 को दोपहर 11ः45 बजे सर्वे चौक, देहरादून स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित हिन्दी दिवस समारोह में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर भाषा मंत्री सुबोध उनियाल भी उपस्थित रहेंगे। राजभाषा हिन्दी एवं प्रदेश की भाषा व बोलियों के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिये उत्तराखण्ड भाषा संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा।

1 thought on “राजभाषा हिन्दी के गौरव एवं सम्मान के लिये सहयोगी बनने का सीएम ने की अपील।

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *