देहरादून। राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा आज खराब मौसम की वजह से रद्द हो गया। आज गुरुवार से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा शुरू हुआ है. उत्तराखंड पहुंचते ही राहुल गांधी को मौसम के बिगड़े मूड से जूझना पड़ा. दिल्ली से उड़ा राहुल गांधी का विमान अल्मोड़ा पहुंचने वाला था कि वहां मौसम खराब हो गया. इसके बाद उनके विमान को वापस लौटकर पंतनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंच गए हैं. राहुल गांधी के दौरे पर थोड़ी देर के लिए मौसम ने अड़ंगा डाला. राहुल का विमान दिल्ली से अल्मोड़ा के लिए उड़ा था. अल्मोड़ा में मौसम खराब होने के कारण विमान को वापस लाया गया और पंतनगर एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई. इसका फायदा स्थानीय नेताओं को हुआ।
पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार स्वागत किया. एयरपोर्ट पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया. इसके बाद राहुल गांधी अल्मोड़ा नहीं जा सके. उन्हें पूर्व सैनिकों के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। स्वागत कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी ने अल्मोड़ा में आयोजित पूर्व सैनिकों के एक विशेष कार्यक्रम को मोबाइल से ही संबोधित किया. राहुल गांधी पूर्व सैनिकों से पंतनगर से ही मोबाइल पर संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना. माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस पूर्व सैनिक समुदाय के साथ अपने संवाद को और मजबूत करने का प्रयास करेगी।
जिसके बाद राहुल गांधी ने वीडियो कॉल के जरिये उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों को संबोधित किया. राहुल गांधी ने कहा उत्तराखंड से बड़ी संख्या में लोग फौज में आते हैं. उत्तराखंड का इतिहास फौज से जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा जब भी हिंदुस्तान को जरुरत हुई तब उत्तराखंड के जवानों से देश की रक्षा की है. उन्होंने कहा उत्तराखंडवासियों के डीएनए में देशभक्ति की आग है. राहुल गांधी ने कहा सेना में जाने के लिए देशभक्ति जरूरी है।
राहुल गांधी ने कहा बीजेपी ने अग्निवीर लागू करके सैनिक और सरकार के बीच के पवित्र कॉन्ट्रेक्ट को तोड़ा है. उन्होंने कहा अग्निवीर योजना फोर्सेज की फाउंडेशन के खिलाफ है. राहुल गांधी ने कहा कांग्रेस अग्निवीर योजना के खिलाफ है. उन्होंने कहा देश में करोड़ों युवा सेना में जाना चाहते हैं. अग्निवीर योजना उन सबके सपनों की उड़ान को रोकती है. उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार आने पर अग्निवीर योजना को कैंसिल किया जाएगा।
राहुल गांधी ने कहा अग्निवीर योजना के आने का कारण अडानी है. उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि भारत का डिफेंस बजट सेना के जवानों की बजाय अदानी जैसे बड़े बड़े अरबपतियों की जेब में जाये. उन्होंने कहा बीजेपी ने एक एक करके पब्लिक सेक्टर को बेचा है. अब देश के बड़े कॉन्ट्रेक्ट कुछ अरबपतियों को ही जाते हैं। राहुल गांधी ने कहा इसमें चार चीजें पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी. उन्होंने कहा इस डील में भारत की एनर्जी सिक्योरिटी डोनाल्ड ट्रंप को पकड़ा दी. जिसके कारण आज हमें दूसरे देशों से तेल लेने के लिए अमेरिका से इजाजत लेनी पड़ती है. इसके साथ ही एग्रीकल्चर सेक्टर को भी दिया गया है. उन्होंने कहा भारत को पूरा डेटा आज अमेरिका के पास है।
राहुल गांधी ने कहा ट्रेड डील में भारत को कुछ नहीं मिला. जिसका कारण है कि पीएम मोदी कंप्रोमाइज्ड हैं. उन्होंने कहा डोनाल्ड ट्रंप खुलकर उनके करियर को खत्म करने की बात कहते हैं. राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया. राहुल गांधी ने कहा सरकार ने सेना के साथ धोखा किया है। राहुल गांधी ने कहा जैसे उत्तराखंड के सीएम को पीएम मोदी कंट्रोल कर रहे हैं, वैसे ही डोनाल्ड ट्रंप कंट्रोल कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा लोकसभा में हमें बोलने नहीं दिया जाता है. राहुल गांधी ने कहा हम अग्निवीर के खिलाफ हैं. हम सरकार में आते ही इसे कैंसिल करेंगे. राहुल गांधी ने कहा सेना का सम्मान करते हैं।
