रुझान सामने आने के बाद बीजेपी में चहल-पहल, तो वहीं कांग्रेस में छाई रही मायूसी

उत्तराखण्ड राजनीती

उत्तराखंड राज्य में सुबह 8:00 बजे से ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। और मतगणना की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही रुझान आने शुरू हो गए थे। रुझान में भाजपा को एक तरफा जीत मिलने की आसर के बाद ही भाजपा मुख्यालय में जोरदार आतिशबाजी होनी शुरू हो गई। हालांकि, करीब 11 बजे तक कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में खुशी की लहर लेकिन 12:00 बजने के बाद ही कांग्रेस मुख्यालय में चहल पहल छटने लगी। आलम क्या हो गया कि जैसे-जैसे समय बीतता गया उसी तरह कांग्रेस भवन में पूरी तरह से सन्नाटा पसर गया।

जहा एक ओर कांग्रेस भवन में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया तो वहीं भाजपा मुख्यालय में 11:00 बजे के बाद से ही ढोल नगाड़ों पर भाजपा कार्यकर्ता ना सिर्फ डांस करते नजर आए बल्कि होली पर्व से पहले भाजपा मुख्यालय में होली मनाई। हालांकि, कांग्रेस सत्ता से भले ही काफी दूर हो लेकिन साल 2017 के मुकाबले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत हासिल की है क्योंकि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मात्र 11 सीटों पर सिमट गई थी लेकिन इस बार कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए 18 सीट हासिल किए हैं।

1 thought on “रुझान सामने आने के बाद बीजेपी में चहल-पहल, तो वहीं कांग्रेस में छाई रही मायूसी”

  1. Thank you ffor anny otgher informative website. Thhe
    ppace else mmay I aam gettig that typle off information wwritten iin suh
    aan iddeal method? I’ve a venture tgat I’m simlly nnow running on,
    andd I haqve beewn onn thee glnce out forr such info.
    xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *