एक और जहाँ पूरे देश मे माता के नवरात्रो की तैयारी मे जुटे है। तो वही, नवरात्रो मे इस्तेमाल होने वाले कट्टु के आटे मे मिलावट के खेल का परदा फाश होने से लोग हैरत मे है। जी हां, जिला उधमसिंह नगर के जसपुर में खाद्य विभाग की टीम ने शहर एक आटा चक्की पर छापे मारी कर पांच कुंतल मिलावटी कुट्टू का आटा पकड़ा है। टीम ने आटे के सैंपल जांच के लिए भिजवा दिए हैं। छापेमारी की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप है।
आपको बता दे कि जसपुर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर इमरान चौक स्थित एक आटा चक्की पर छापा मारा। टीम ने कुट्टू और चावल से तैयार किए जा रहे आटे का सैंपल लिया। खाद्य निरीक्षक पवन कुमार ने बताया उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि इमरान चौक के निकट आटा चक्की पर चावल मिलाकर कुट्टू का आटा तैयार किया जा रहा है। सूचना पर उन्होंने कार्रवाई कर आटा जब्त किया है। उन्होंने बताया टूटा हुआ चावल और कुट्टू मिलाकर आटा बनाया जा रहा था। यह आटा बाद में दुकानों पर सप्लाई किया जाता था।
उन्होंने बताया आटा चक्की पर लगभग पाँच कुंतल तैयार आटा मिला है। आटे को जब्त कर पुलिस को सौंप दिया गया है। बताया कि सैंपल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। वही, जसपुर एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि जसपुर क्षेत्र में नवरात्रि पर्व पर कुट्टू के आटे की शुद्धता को लेकर चार टीमें गठित की गई है जो बाजार में किसी प्रकार की मिलावट की सामग्री सामने आती है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
Sảnh Casino tại 66b nguyễn sỹ sách tân bình quy tụ những tựa game hot nhất như Baccarat, Roulette và Tài Xỉu với dealer nóng bỏng. Trải nghiệm ngay cảm giác như tại Las Vegas. TONY05-08