एसटीएफ और ड्रग्स विभाग की बड़ी कार्यवाही, भारी मात्रा में नकली दवाइयों का जखीरा बरामद

उत्तराखंड पुलिस उत्तराखंड शासन उत्तराखण्ड क्राइम मौसम शिक्षा स्वास्थ्य

रुड़की के सलेमपुर में देहरादून से पहुँची एसटीएफ व ड्रग विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बंद पड़ी छह दुकानों से एक्सपायर दवाइयों का बड़ा जखीरा पकड़ा है।आपको बता दें कि अब से पहले भी कई बार दवाइयों के जखीरे क्षेत्र से बरामद हो चुके हैं। वहीं आज तहसील के सलेमपुर ग्राम में एसटीएफ और ड्रग विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई करते हुए दवाइयों के जखीरा बरामद किया है।

जिसमें दवाइयों का रॉ मैटीरियल, टेबलेट्स व सिरप टीम को बरामद हुए हैं। ड्रग्स विभाग निरीक्षक मानवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि वह क्षेत्र में निरीक्षण पर थे तभी उन्हें एसटीएफ के माध्यम से सूचना मिली कि रुड़की के सलेमपुर में दवाइयों का बड़ा स्टॉक स्टोर किया गया है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे जहां एसटीएफ टीम,स्थानीय पुलिस व उनके द्वारा मौके पर छह दुकानों के ताले तुड़वाये जिसमें उन्हें बड़ी मात्रा में दवाइयों का जखीरा मिला है।

जिसमें काफी दवाइयां एक्सपायर हैं और काफी मात्रा में रॉ मेटेरियल भी बरामद हुआ है। इसके साथ ही कई कम्पनियों के टेबलेट्स और सिरप मौके से बरामद हुए है। उन्होंने बताया कि ड्रग विभाग की टीम दवाइयों के सैंपल ले रही है। टीम के द्वारा दवाइयों की जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही मौके से एक व्यक्ति विपिन जैन को हिरासत में लिया है। साथ ही साथ सभी छह दुकानों के समान को फ्रीज कर दुकानों को सील किया जा रहा है और जाँच के बाद अग्रिम कारवाई की जाएगी।

1 thought on “एसटीएफ और ड्रग्स विभाग की बड़ी कार्यवाही, भारी मात्रा में नकली दवाइयों का जखीरा बरामद”

  1. Greetings from Los angeles! I’m boted att work soo I decidd to browse your blog on mmy iphopne during lunch break.
    I loove tthe knowledge you provice here and can’t wait to tazke a loook whern I get home.
    I’m amazrd at how fast your blog loaded onn my
    cell phone .. I’m not even uswing WIFI, ust 3G ..
    Anyways, wondeful blog! xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *