हेली सेवा के माध्यम से बाबा केदारनाथ जाने के लिए बुकिंग शुरू, यहाँ मिलेगी आपको किराए समेत कई अहम सवालों के जवाब?

उत्तराखंड शासन उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा पर्यटन

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को लेकर हर सेक्टर की तैयारियां अपने अंतिम चरण पर है इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण हेली सर्विस को लेकर भी तैयारियां पूरी हो चुकी है और ऑनलाइन टिकट खोल दी गई है। उत्तराखंड में आगामी 3 मई से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो रही है। इस बार शुरू हो रही चारधाम यात्रा कई मायनों में महत्वपूर्ण है चाहे बाद प्रदेश में नई सरकार के गठन की हो या फिर कोविड-19 महामारी के बाद शुरू होने जा रही पहली ऐसी यात्रा की जो कि बंदिशों रहित होने वाली है। ऐसे में चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण द्वारा हेली सेवाओं की बुकिंग के लिए भी गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग खोल दी है। उत्तराखंड सिविल एविएशन अथॉरिटी द्वारा यह बुकिंग अभी फिलहाल केवल 6 मई से 20 मई तक के लिए खोली गई है जो कि लगातार जारी है।

ऑनलाइन बुकिंग के लिए केवल ये है वेबसाईट अधिकृत, बाकी माध्यम सुरक्षित नही- उत्तराखंड सिविल एविएशन अथॉरिटी ने खासतौर से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं की ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए केवल गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधिकृत वेबसाइट को ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए अधिकृत किया है। अगर आप केदारनाथ धाम उत्तराखंड सरकार द्वारा तय किए गए न्यूनतम मूल्य पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से जाना चाहते हैं तो आप गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट heliservices.uk.gov.in पर जा कर अपनी टिकिट बुक कर सकतें हैं।

इसके अलावा अपर कोई अन्य वेबसाइट आपको टिकिट उपलब्ध करवाती है तो यह अधिकृत नही है आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। उत्तराखंड सरकार ने केवल GMVN को केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की बुकिंग के लिए अधिकृत किया है। गढ़वाल मंडल विकास निगम यानी जीएमबीएन द्वारा बताया गया है कि देश में कई प्रदेशों में गढ़वाल मंडल विकास निगम के कार्यालय में मौजूद है और वहां से भी इन सेवाओं को प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है।

कंहा कहाँ पर है फ्लाइट पॉइंट और कितना है किराया?– केदारनाथ धाम के लिए यात्रा के दौरान उत्तराखंड सरकार ने हेली सेवाओं के लिए 3 रूट अधिकृत किए हैं। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण द्वारा केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम, फाटा से केदारनाथ धाम और सिरसी से केदारनाथ धाम रुट को अधिकृत किया गया है।केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं के किराए की अगर बात की जाए तो अन्य निजी कंपनियों की तुलना में उत्तराखंड सरकार द्वारा बेहद कम किराए पर फैली सेवाएं दी जा रही है जिसके लिए आपको उत्तराखंड सरकार द्वारा अधिकृत हेली सेवा से ही टिकट बुक करवाना होगा। किराए की अगर बात की जाए तो सरकार द्वारा अधिकृत केदारनाथ धाम के लिए तीनों रूट पर किराए कुछ इस तरह से है।

केदारनाथ धाम के लिए तीनों रूट पर किराए…….

1- गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम- 3875×2 (जाना-आना)
कुल- 7750₹ प्रति व्यक्ति
2- फाटा से केदारनाथ धाम – 2360×2 (जाना-आना)
कुल- 4720₹ प्रति व्यक्ति
3- सिरसी से केदारनाथ धाम 2340×2 (जाना-आना)
कुल- 4680₹ प्रति व्यक्ति

केदारनाथ धाम में ये कंपनियां दे रही है हेली सर्विसेज, ऐसे होता है कम्पनियों का चयन — केदारनाथ धाम में फैली सेवा देने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा प्रत्येक 3 साल के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया के तहत हेली सेवा देने वाले कंपनियों का चयन किया जाता है। आखिरी बार 2019 में 3 साल के लिए हेली कंपनियों का चयन किया गया था जो कि इस प्रकार से है।
1)- गुप्तकाशी से 2 हेली कंपनी–आर्यन एवियशन, एरो एयरक्राफ्ट
2)- फाटा से 4 कंपनियां- पवनहंस, थंबी एविएशन, चिप्सन एविएशन, पिनाकल एयर,
3)- सिरसी से 3 कंपनियां- एरो एयरक्राफ्ट, क्रिस्टल एविएशन और हिमालयन हेली सर्विसेज।
– इस तरह से केदारनाथ धाम के लिए उत्तराखंड सिविल एविएशन अथॉरिटी के तहत 9 कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं।
– प्राधिकरण के अनुसार केदारघाटी में एक साथ में केवल अधिकतम 6 हेलीकॉप्टर ही उड़ान भर सकते हैं और एक बार में एक कंपनी के केवल एक ही हॉलिकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति है।

केदारनाथ के अलावा अन्य जगह उपलब्ध है चार्टर सेवा, जाने कितना है किराया — उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्राधिकरण द्वारा केवल केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं को ऑपरेट किया जाता है बाकी अन्य जगहों पर निजी चार्टर द्वारा प्राइवेट कंपनियां अपनी सेवाएं देती है। यह निजी कंपनियां देहरादून सहस्त्रधारा हेलीपैड जौली ग्रांट एयरपोर्ट और अन्य जगह से अपनी सेवाएं देती है और उनके टेरिफ बी इन कंपनियों द्वारा खुद तैयार किए जाते हैं जिस पर प्राधिकरण का हस्तक्षेप नहीं है।

हेली टिटक ब्लैक हुई या ओवर रेट हुई तो खैर नही —उत्तराखंड सिविल एविएशन अथॉरिटी द्वारा केदारनाथ धाम हेली सेवा की टिकट बुक करने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम को अधिकृत किया गया है तो वही टिकट बुकिंग में 70 फ़ीसदी टिकट ऑनलाइन बुकिंग पर रखी गई है और 30 फ़ीसदी टिकट को मौके पर दिए जाने का प्रावधान रखा गया है। सर्विस प्वाइंट पर दी जाने वाली 30  तीस पर्सेंट टिकट केवल आपातकालीन स्थिति और अपरिहार्य स्थितियों के लिए रखी गई है तो वहीं प्राधिकरण द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हेली सेवा देने वाली कंपनियों को भी 12 टिकट देने का प्रावधान रखा गया है लेकिन टिकट यात्री को किसी भी माध्यम से प्राप्त हो उसका किराया किसी भी स्थिति में सरकार के किराए से ज्यादा नहीं होगा या फिर टिकट जिस नाम से बुक किया गया है उसके अलावा कोई दूसरा व्यक्ति यात्रा नहीं करेगा। शासन स्तर पर इस संबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं।

नागरिक उड्डयन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि इसके लिए सर्विस पॉइंट पर जिला प्रशासन की टीम को तैनात किया गया है और अगर कोई भी इस तरह से अनियमितता में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ एफ आई आर दर्ज की जाएगी तो वही बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजय का कहना है कि हर यात्रा सीजन में हेली सेवा मैं टिकट की ओवर रेटिंग और टिकट ब्लैक को लेकर काफी चर्चाएं रहती हैं जिसे देखते हुए हाल ही में तैयारियों को लेकर हुई बैठक में उनके द्वारा यह विषय उठाया गया जिस पर मुख्यमंत्री ने इस मामले में कड़े निर्देश जारी करते हुए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

107 thoughts on “हेली सेवा के माध्यम से बाबा केदारनाथ जाने के लिए बुकिंग शुरू, यहाँ मिलेगी आपको किराए समेत कई अहम सवालों के जवाब?

  1. slot365 com cung cấp số hotline hỗ trợ khách hàng 24/7: (+44) 2036085161 hoặc (+44) 7436852791. Tuy nhiên, do chênh lệch múi giờ, bạn nên liên hệ qua các phương thức khác như trò chuyện trực tiếp, email hoặc Zalo để được hỗ trợ nhanh chóng hơn. TONY04-14H

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *