गौरीकुंड-केदारनाथ से बर्फ को हटाकर पैदल मार्ग आवाजाही लायक बना दिया गया है। इसके साथ ही अब केदारनाथ में मौसम साफ होने पर पिछले कुछ महीनों से बंद चल रहे द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्य भी शुरू होने वाले हैं। केदारनाथ में अब कम ही बर्फ है। कुछ स्थानों पर ही बर्फ जमी हुई है। ऐसे में अब प्रशासन को छह मई से शुरू हो रही यात्रा तैयारियों को समय पर पूर्ण करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
छह मई से केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू हो रही है। केदारनाथ यात्रा शुरू करने के लिये प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले चरण में केदारनाथ गौरीकुंड पैदल मार्ग से ग्लेशियरों को काटकर रास्ता तैयार किया गया है। अब केदारनाथ धाम तक पैदल और घोड़े-खच्चरों की आवाजाही शुरू हो गई है। द्वितीय चरण में अब धाम में पेयजल, संचार और विद्युत आपूर्ति सुचारू की जायेगी।इसके लिये विभिन्न विभागों की टीमों का केदारनाथ पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हुआ हो गया है। केदारनाथ धाम में अब कम ही बर्फ जमी है।
मंदिर परिसर से बर्फ अब साफ हो गई है। कुछ एक स्थानों पर धाम में मात्र एक से दो फीट तक बर्फ जमी है। गर्मी शुरू होते ही धाम से भी बर्फ पिघलने लग गई है। हालांकि धाम में अभी भी मौसम खराब होने पर बर्फबारी व बारिश हो रही है। यदि धाम में अब मौसम साफ ही रहता है तो नवम्बर बंद हुये द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू हो जाएंगे।वहीं पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि यात्रा तैयारियां शुरू हो गई हैं। हाईवे का भी निरीक्षण किया जा रहा है। यात्रियों के लिये पर्यटक पुलिस चौकी बनाई जा रही हैं।

Điều khiến mình thích sportzfy app download apk là có nhiều trò chơi khác nhau để trải nghiệm. TONY09-08