अब तय दिन और समय के अनुसार ही मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर पाएंगे मंत्री और विधायक

उत्तराखंड शासन उत्तराखण्ड राजनीती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनहित में आगन्तुकों की सुविधा हेतु समय सारणी का निर्धारण किया गया है। मुख्यमंत्री सोमवार एवं मंगलवार को पूर्वाहन 9 से 09ः30 तथा सांय 06 बजे से 07 बजे तक सांसद एवं मन्त्रिगणों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री बुधवार एवं गुरुवार को पूर्वाहन 9ः00 से 10ः00 तक तथा सांय 6ः00 से 7ः00 तक  विधायको एवं पूर्व विधायको से मुलाकात करेंगे। मंगलवार एवं शुक्रवार को मुख्यमंत्री 11ः00 बजे से अपराहन 2ः00 बजे तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों संगठनों के पदाधिकारियों से सचिवालय में बैठक शासकीय कार्य के बाद मुलाकात कर सकेंगे।

शनिवार एवं रविवार को मुख्यमंत्री आवास एवं मुख्यालय में मुख्यमंत्री की उपलब्धता पर 9ः00 से 10ः00 तक 6ः00 से 7ः00 तक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं जनता मिलन कार्यक्रम प्रतिदिन मुख्यमंत्री की उपलब्धता के आधार पर सुबह या शाम में आयोजित होंगे। इसके लिए दूरभाष नंबर 0135-2750033 पर प्रतिदिन अनुरोध नोट किए जाएंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा निर्धारित समय एवं स्थान से अनुरोधकर्ता को यथा समय अवगत कराया जाएगा।

यह जानकारी मुख्यमंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र सिंह बसेड़ा ने दी है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त समय-सारणी के इतर मुख्यमंत्री जी से मिलने के लिए अनुरोध करने वाले महानुभावों की निर्धारित प्रक्रियानुसार अपॉइंटमेंट लेकर ही भेटवार्ता सुनिश्चित करायी जायेगी। मुख्यमंत्री से भेंट/वार्ता के लिए आने वाले महानुभावों से अनुरोध रहेगा कि वे उपहार और पुष्पगुच्छ लेकर न आये, बहुत आवश्यक हो तो पुष्पगुच्छ के स्थान पर एक पुष्प“ अथवा “पौधा“ लेकर आ सकते हैं। उक्त व्यवस्था प्रदेशहित/जनहित/ आगन्तुकों की सुविधा हेतु बनायी गयी है, अतः निर्धारित की गयी व्यवस्थानुसार भेटवार्ता कर सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।

2 thoughts on “अब तय दिन और समय के अनुसार ही मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर पाएंगे मंत्री और विधायक

  1. Trải nghiệm tại pikashow ott khá tốt, đặc biệt là trên điện thoại vẫn hoạt động mượt và không bị giật lag nhiều. TONY07-08

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *