आईएएस अधिकारी के पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दाखिल करेगा विजिलेंस

उत्तराखंड पुलिस उत्तराखंड शासन उत्तराखण्ड क्राइम

आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपी आईएएस रामविलास यादव के परिवार से भी जल्द पूछताछ हो सकती है। विजिलेंस इस संबंध में उन्हें नोटिस भेजने जा रही है। इसके साथ ही अन्य जानकारियां हासिल करने के लिए अब रामविलास यादव की पुलिस कस्टडी रिमांड भी मांगी जा सकती है। इसके लिए न्यायालय में आज विजिलेंस टीम, प्रार्थनापत्र दे सकती है।

दरसअल, बीते बुधवार को रामविलास यादव को विजिलेंस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। उनसे विवेचना अधिकारियों ने 300 से अधिक सवाल पूछे थे। उनकी चल और अचल संपत्ति के बारे में जानकारी मांगी गई थी। इसके अलावा एफडी, बच्चों के बैंक खातों में जमा पैसे, पत्नी के स्कूल आदि के  संबंध में भी सवाल किए गए, लेकिन कुछ पर वह चुप्पी साध गए और अधिकतर सवालों के बारे में पत्नी कुसुम विलास यादव का नाम लिया था।

साथ ही कहा था कि वही इस बारे में जानती हैं। उन्होंने एफडी और बैंक जमा के बारे में भी अटपटा जवाब दिया। कहा था कि उन्हें नहीं पता कि उनके खाते में कौन पैसे जमा कर देता है। ऐसे में विजिलेंस ने खातों में पैसा जमा कराने वालों के बारे में जानकारियां जुटानी शुरू कर दी हैं। चूंकि, उन्होंने हर सवाल पर अपनी पत्नी का नाम लिया था तो इसमें उनकी पत्नी को भी सीधे तौर पर जिम्मेदार माना जा रहा है।

विजिलेंस के निदेशक अमित सिन्हा ने शुरुआत में ही साफ कर दिया था कि जरूरत पड़ी तो उनकी पत्नी को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। अब विजिलेंस के सूत्रों से पता चला है कि विवेचना अधिकारी उनकी पत्नी और बच्चों से भी पूछताछ की तैयारी कर रहे हैं। क्योंकि, ज्यादातर संपत्तियां उनके परिवार के नाम पर हैं। लखनऊ में स्कूल भी उनकी पत्नी के नाम से संचालित किया जा रहा है। नोएडा में फ्लैट भी उनकी पत्नी के नाम पर है। बेटी के खाते में 15 लाख रुपये से ज्यादा जमा हैं।

105 thoughts on “आईएएस अधिकारी के पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दाखिल करेगा विजिलेंस”

  1. Howdy! I know thus iss somewhat off topic butt I
    was wondering whifh blog platform are you usiing
    for thus site? I’m getting fedd upp of WordPresss beause I’ve had issues wth hackers and I’m looking at options
    foor another platform. I would bee awesome iff youu could point me in thhe direction oof a
    good platform. xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *