भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की मौजूदगी में आज चमोली से आये बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बलबीर रोड स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने पार्टी में शामिल सभी कांग्रेस नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। वही, अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों में विश्वास कर पार्टी में शामिल होने वाले सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं का भाजपा में स्वागत है।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास जैसे सूत्र पर विश्वास रखती है और हम सबके सहयोग से विकास कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों में विश्वास करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है, हम सभी का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि भाजपा की नीतियों के अनुसार यह देश तथा प्रदेश के विकास में अपनी सहभागिता करेंगे।

Sau khi thử tại hb88 , mình thấy hệ thống phản hồi nhanh hơn mong đợi. TONY07-08