नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को अध्यक्ष ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने शनिवार को विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में केदारनाथ विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। केदारनाथ विधानसभा के चुनावी इतिहास में […]

Continue Reading

केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन की मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से हुई संपन्न।

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन 2024 की मतगणना प्रक्रिया दोपहर करीब 1ः30 बजे समाप्त हो गई। 13 राउंड में चली मतगणना प्रक्रिया के बाद भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को कुल 23814 मत प्राप्त हुए जिसमें ईवीएम के माध्यम से 23130 तथा 684 डाक मतपत्र प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को कुल 18192 […]

Continue Reading

केदारनाथ उपचुनाव जीत पर बोले सीएम धामी, राष्ट्रवाद और सनातन की हुई जीत।

बाबा केदार को प्रणाम करते हुए मैं, आप सभी के माध्यम से केदारनाथ विधानसभा की देवतुल्य और राष्ट्रवादी जनता को भारतीय जनता पार्टी से हमारी लोकप्रिय उम्मीदवार आशा नौटियाल जी को विजयी बनाने के लिए धन्यवाद देता हूं। केदारनाथ विधानसभा में हमें मिली ये जीत जनता की जीत है, हमारी ये जीत संगठन की जीत […]

Continue Reading

केदारनाथ विधान सभा का उप चुनाव संपन्न,  58.89 फीसदी मतदाताओं ने किया मतदान।

केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन कुशलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कर लिया गया है। जिसमें 173 पोलिंग बूथ बनाए गए थे तथा मतदान संपन्न कराने के उपरांत सभी पोलिंग पार्टियां सकुशल पहुंच चुकी हैं तथा निर्वाचन सामग्री एवं ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। जिसमें 166 पोलिंग पार्टियां […]

Continue Reading

केदारनाथ विधान सभा उप चुनाव में 57.64 फीसदी मतदाताओं ने किया मतदान।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम के कुशल नेतृत्व में 07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन शांतिपूर्वक एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हो गया है। सायं 6 बजे तक कुल 57.64 प्रतिशत मतदान हुआ। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने सफलता पूर्वक संपन्न हुए मतदान के लिए समस्त अधिकारियों-कार्मिकों को […]

Continue Reading

जन प्रतिनिधियों को दिए जाने वाले प्रोटोकॉल को लेकर जारी होगी एसओपी, सीएम ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश।

उत्तराखंड राज्य में जनप्रतिनिधियों संबंधित प्रोटोकॉल का मामला समय-समय पर चर्चाओं का विषय बनती रही है। इसी क्रम में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान धर्मपुर विधानसभा सीट से विधायक विनोद चमोली को प्रोटोकॉल के तहत सम्मान ना मिलने पर नाराजगी व्यक्ति की थी। साथ ही अपनी नाराजगी […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री धामी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में संभाला मोर्चा।

महाराष्ट्र। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बांद्रा पश्चिम विधानसभा (महाराष्ट्र) से भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट आशिष शेलार के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य का रजत जयंती वर्ष शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं पारंपरिक पहाड़ी परिधान पहनकर आई हैं, […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री के नौ आग्रहों को विकास का आधार बनाएगी उत्तराखंड सरकार – सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की बोली भाषाओं से लेकर, पलायन को लेकर चिंता जताकर, उत्तराखंड के प्रति अपने लगाव को प्रदर्शित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के नौ आग्रहों को विकास का मूल मंत्र मानकर आगे बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने […]

Continue Reading

उत्तराखण्ड में चल रहा विकास का महायज्ञ, 9 अंक को शक्ति का प्रतीक बताते हुए पीएम ने किए नौ आग्रह।

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंडवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार के युग में उत्तराखंड में विकास का महायज्ञ चल रहा है। उन्होंने प्रदेश की धामी सरकार की प्रशंसा करते हुए, राज्य के सर्वागीण विकास के लिए प्रदेशवासियों और यहां आने वाले पयर्टकों से नौ आग्रह […]

Continue Reading

साल 2030 तक 50 से अधिक आबादी वाले गांवों में पहुंचेगी सड़क, राज्य स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने की बड़ी घोषणाएं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में 50 एवं उससे अधिक जनसंख्या वाले सभी गाँवों को 2030 तक सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों को साथ लेकर एक समग्र नीति बनायी जायेगी। शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित राज्य स्थापना दिवस पर […]

Continue Reading