मुख्यमंत्री धामी की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा मुख्यालय में जीत का जश्न

उत्तराखंड शासन उत्तराखण्ड देश राजनीती

उत्तराखंड के चंपावत विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत के बाद उत्तराखंड बीजेपी में जश्न का माहौल है। दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे बावजूद इसके भाजपा आलाकमान ने पुष्कर सिंह धामी पर भरोसा जताते हुए उन्हें मुख्यमंत्री बनाया क्योंकि मुख्यमंत्री दोबारा बनने के बाद 6 महीने के भीतर उपचुनाव जीतकर विधानसभा का सदस्य बनना अनिवार्य था।

जिसे देखते हुए चंपावत विधानसभा सीट से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया लिहाजा चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया गया और भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यहां प्रत्याशी बनाया गया। तो वहीं, कांग्रेस की ओर से निर्मला गहतोड़ी को मुख्यमंत्री के सामने चुनाव लड़ाया गया। चुनाव के लिए 31 मई को मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई थी हालांकि इस उपचुनाव के लिए करीब 64 फ़ीसदी मत पड़े। इसके बाद 3 जून यानी आज मतगणना किया गया।

जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है क्योंकि कुल वोटों में से 93 फ़ीसदी वोट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पड़े हैं। और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करीब 55 हजार वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद भाजपा प्रदेश मुख्यालय में जश्न का माहौल है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आतिशबाजी के साथ ही ढोल नगाड़े पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी नाचते नजर आए।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस जीत का श्रेय विकास को दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों की सराहना करते हुए उनको रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाई है। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस केंद्र सरकार के हर नीति का विरोध कर रही है और उसी का परिणाम है कि जनता उसे लगातार नकारने में जुटी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की जमानत जप्त होने को लेकर कहा कि इस लड़ाई में कांग्रेस कहीं भी आगे नहीं थी। चंपावत की जनता ने अपने क्षेत्र और प्रदेश के विकास को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चुना और बीजेपी पर भरोसा जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *