उत्तराखंड राज्य में चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। वही, गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस को इस विधानसभा में मिली हार की जिम्मेदारी खुद ले रहे है। क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए वो कांग्रेस को जिताने में असफल रहे है। कांग्रेस ने चारधाम काम का सपना देखा था, जिसे वो सफल करने में नाकामयाब रहे है। साथ ही कहा कि भाजपा को बड़ी सफलता मिली है लिहाजा वो भाजपा को शुभकामनाएं देते है।
गणेश गोदियाल ने कांग्रेस के जीते विधायको से उम्मीद किया कि ये सभी विधायक, सदन में विपक्ष की भूमिका को सही ढंग से निभाएंगे। यही नहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के पास एक अच्छा मौका था, लेकिन यह मौका अगले 5 साल के लिए आगे बढ़ गया है। यही नहीं उम्मीदों से अलग नतीजे सामने आने के सवाल पर गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ जीत के लिए चुनाव नहीं लड़ती है बल्कि वसूलो के लिए लड़ाई लड़ती है।
हालांकि, चुनाव की प्रक्रिया संपन्न और नतीजे सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही थी कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। जिसके सवाल पर गणेश गोदियाल ने कहा कि अगर कांग्रेस की बेहतरी के लिए कांग्रेस आलाकमान इस बाबत निर्देश देता है तो वह इसे स्वीकार करेंगे और अपने पद को छोड़ देंगे। यही नहीं, गोदियाल ने कहा कि होली के बाद कांग्रेस को मिली इस हार की समीक्षा की जाएगी। क्योंकि अभी होली का पर्व आने वाला है लिहाजा होली के बाद नेताओं को देहरादून बुलाया जाएगा और हार की समीक्षा की जाएगी।


Với tầm nhìn trở thành nền tảng giải trí đa phương tiện số 1, tải 888slot liên tục cập nhật những công nghệ cá cược tiên tiến nhất. Hệ thống nổ hũ với tỷ lệ RTP cực cao tại đây hứa hẹn sẽ mang lại những cơ hội đổi đời cho các nhà đầu tư may mắn. TONY04-27H