मुर्दों के नाम पर लाखों का गबन, प्रशासन बेखबर, विधायक हुए आग बबूला

उत्तराखंड पुलिस उत्तराखंड शासन उत्तराखण्ड क्राइम

लक्सर के मुंडाखेड़ा खुर्द नामक गांव में खंड विकास विभाग का एक ऐसा कारनामा सामने आया है जिसमें उन्होंने मुर्दों के नाम पर खेतों में पाइप लाइन बिछाने के लिए लाखों रुपए के गबन को अंजाम दे दिया। दरअसल, लक्सर के खंड विकास क्षेत्रान्तर्गत मुंडाखेड़ा खुर्द गांव के एक ग्रामीण की मृत्यु 3 वर्षों पूर्व तो दूसरे ग्रामीण की मृत्यु 1 वर्ष पूर्व हो चुकी है।

इन दोनों मृतकों के खेत में सरकारी योजना के तहत पाइप लाइन लगाने के नाम पर एक ग्रामीण विकास अधिकारी द्वारा लाखों रुपए निकाल लिए गए जब इसकी भनक मृतकों के परिजनों और अन्य ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत खानपुर के विधायक उमेश शर्मा से कर दी वंही शिकायत के बाद मौके पर जांच करने पहुंचे शीशपाल सिंह राठौर नामक ग्राम विकास अधिकारी को ग्रामीणों द्वारा विधायकों की गई वीडियो कॉल के जरिए जमकर फटकार लगाई गई।

साथ ही संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाही का निर्देश दिया गया दरअसल इससे पहले भी लक्सर के खंड विकास विभाग द्वारा इस प्रकार की धांधली सामने आ चुकी है मगर कार्यवाही के लाठी जमीन पर पीटकर शिकायतकर्ताओं को किसी तरह शांत करा दिया जाता रहा है वहीं दूसरी ओर प्रशासन इस मामले से ख़ुद को बेखबर करार दे रहा है।

1 thought on “मुर्दों के नाम पर लाखों का गबन, प्रशासन बेखबर, विधायक हुए आग बबूला”

  1. I’m really ennjoying tthe theme/design of youur weblog. Do yoou evr rrun into anyy broweer compatijbility
    problems? A small numjber of mmy blo audience have complained about my sitre not operating correctlyy in Explorer but ooks greqt inn Opera.
    Do yoou hafe anny tips tto hhelp fixx tis issue? xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *