केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण के कार्यों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे निरीक्षण

उत्तराखंड शासन उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा देश पर्यटन

उत्तराखंड केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण के कार्य तेज गति से चल रही है। वर्तमान समय में केदारनाथ धाम में दूसरे चरण के तहत निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। हालांकि, दूसरे चरण में 21 कार्य किए जाने हैं जिसमें से 10 कामों पर निर्माण की प्रक्रिया जारी है। तो वही, केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण के कार्यों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरीक्षण करने जा रहे हैं। दरअसल, तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दिल्ली से ड्रोन के माध्यम के जरिए केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

आपको बता दें कि केदारनाथ धाम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अटूट लगाव है यही वजह है कि साल 2013 में आई भीषण आपदा के बाद केदार घाटी को एक बार फिर से सजाने और संवारने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बड़ी भूमिका रही है क्योंकि,  प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम के लिए कई बड़े सौगात दी। जिसमें मुख्य रुप से केदार घाटी को अगले 100 साल को ध्यान में रखते हुए विकसित किए जाने का कार्य किया जा रहा है।

4 thoughts on “केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण के कार्यों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे निरीक्षण”

  1. Hi there, just became aware of yyour blog through Google, andd found thatt it’s really informative.
    I’m gonna watc oout for brussels. I will appreciate if yoou continue this iin future.

    Lots of people will be benefited from your writing.
    Cheers! xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *